---Advertisement---

Birthday Special: बार-बार प्यार में गिरफ्तार हुई Poonam Dhillon को मिला पति से धोखा, सबक सिखाने के लिए की थी हद पार

Poonam Dhillon Birthday Special: बॉलीवुड के हिट कलाकारों की बात करें तो पूनम ढिल्लों का नाम टॉप पर ह। किसी समय में एक्ट्रेस टॉप अदाकारा में शामिल थी लेकिन यह बात भी सच है कि वह अपनी निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव को देख चुकी थ। प्यार के मामले में पूनम ने कई मुसीबतों को सामने से देखा है। आइए जानते हैं आखिर कैसे तीन अफेयर्स के बाद भी अपनी शादी को नहीं बचा पाई पूनम।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 18, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Poonam Dhillon Birthday Special: पूनम ढिल्लों अपने जमाने की बहुत मशहूर अभिनेत्री थीं और उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों से अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस आज यानी 18 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस फिल्मो परदे पर जितनी हिट थी निजी जिंदगी में उतनी ही फ्लॉप। पूनम के कई अफेयर्स हुए थे लेकिन उन्होंने अशोक ठकेरिया से शादी कर ली। अशोक से शादी करने से पहले एक्ट्रेस कई अफेयर्स कर चुकी थी लेकिन अंत में उन्हें प्यार अशोक में मिला। वहीं, बाद में अशोक और पूनम का रिश्ता भी खत्म हो गया। आइए जानते हैं एक्ट्रेस से जुड़ी यह अनसुनी कहानी।

जब पहले प्यार से अलग हुई थी पूनम

पूनम ढिल्लों ने अभिनेता रमेश तलवार के साथ फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में रमेश ने उनके साथ काम करने की इच्छा जाहिर की और इस बारे में डायरेक्टर यश चोपड़ा से बात की। बताया जाता है कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान रमेश और पूनम के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों में प्यार हो गया। हालांकि जब पूनम ने मुंबई में रहने की इच्छा जताई तो रमेश तलवार ने उनके लिए एक बंगला भी खरीद लिया, लेकिन फिर दोनों के बीच मनमुटाव हो गया और ब्रेकअप हो गया।

ये भी पढ़ें: Birthday Special: जब रोडीज के ऑडिशन में Raghu Ram ने की थी इस बॉलीवुड स्टार की खूब बेइज्जती, जमकर लगाए क्लास

एक बार फिर टूटा दिल

पहला प्यार टूटने के बाद पूनम ढिल्लों का नाम राज सिप्पी के साथ जुड़ा। निर्माता राज सिप्पी और पूनम एक शूटिंग के दौरान मिले और दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी। हालांकि, राज को पूनम से प्यार हो गया और बाद दोनों के बीच अनबन होने लगी। पूनम और राज के रिश्ते के बीच एक वक्त ऐसा भी आया जब शादी की बात होने लगी, लेकिन पूनम राज का घर नहीं तोड़ना चाहती थीं। वह नहीं चाहती थी कि उसकी वजह से किसी का परिवार टूटे। इसलिए पूनम ने राज से ब्रेकअप कर लिया।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में था पति

वहीं दो प्यार में धोखे के बाद पूनम की मुलाकात अशोक से हुई थी। बहुत जल्द वे दोस्त बन गए और इस दौरान पूनम अपने पिता को खो देने के सदमे में थी। अशोक ने उस दौरान उन्हें बेहतर महसूस करवाया और उन्होंने जल्द ही शादी कर ली। कपल एक बेटा और एक बेटी के पेरेंट्स है। शादी के बाद अशोक ने पूनम के साथ वक्त बिताना बंद कर दिया। इस बात से पूनम परेशान रहने लगी। वहीं कुछ ही दिनों के बाद पूनम को पता चला कि उनके पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है इस बात को जाने के बाद वह टूट गई।

इस तरह पति को पूनम ने सिखाई सबक

पूनम ने अपने तरीके से पति को सबक सिखाने पूनम की ठानी। पति को सबक सिखाने के लिए पूनम ने भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर किए लेकिन एक्ट्रेस का यह दांव उन पर उल्टा पड़ गया और दोनों के रिश्ते में और भी दरार आ गई। अंत में पूनम और अशोक ने अपने रिश्ते को खत्म कर अलग-अलग रास्ते चुन लिए। यह बात तो तय है कि इंडस्ट्री में आप कई लव अफेयर के किस्से सुने होंगे लेकिन पूनम वाकई काफी अलग थी। फिल्मी पर्दे पर जितनी वह सुपरहिट अदाकारा की निजी जिंदगी में वह उतने ही बार मात खा चुकी थी और प्यार में कई धोखे मिले।

ये भी पढ़ें: Indian Railways: गर्मी की छुट्टियों के लिए रेलवे ने किया खास इंतजाम, रेलवे चलाएगा 217 Summer Special Train

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026