---Advertisement---

Poonam Pandey : साधु-संतों के विरोध के बीच रावण की बीवी बनेंगी पूनम पांडे , तप देख यूजर्स बोले-‘झूठी और बहरूपिया’

Poonam Pandey: पूनम पांडे दिल्ली में लगने वाली लव कुश रामलीला का हिस्सा होंगी। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी है। वो रामलीला में रावण की पत्नी मंदोदरी का रोल करेंगी। पूनम पांडे के इस बयान के बाद यूजर्स का गुस्सा उन पर फूट पड़ा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 22, 2025 2:31 अपराह्न

Poonam Pandey
Follow Us
---Advertisement---

Poonam Pandey : विवादों की क्वीन पूनम पांडे एक बार फिर से चर्चाओं में है। इसकी वजह है, इनका दिल्ली के लाल किले में आयोजित होने वाली लव-कुश रामलीला का हिस्सा होना। इसमें उन्हें रावण की बीवी मंदोदरी का रोल मिला है। उनका पहले से ही साधु-संत विरोध कर रहे थे। लेकिन अब क्लियर हो गया है कि, वो मतभेदों के बाद भी इस रामलीला का हिस्सा बनेंगी। पूनम पांडे ने जैसे ही इसका वीडियो जारी करके जानकारी दी, वैसे ही सोशल मीडिया यूजर्स की तरफ से तीखे कमेंट आने लगे। लोग उन्हें झूठी और बहरूपिया कहने लगे।

Poonam Pandey होंगी रामलीला का हिस्सा

आपको बता दें, पूनम पांडे अपने विवादित कपड़ों से लेकर मरने की झूठी खबर फैलाने तक जैसे विवादों में घिर चुकी हैं।

वीडियो देखें

उनकी छवि एक विवादित एक्ट्रेस के तौर पर है। यही वजह है कि, जैसे ही लव-कुश रामलीला में उनके रावण की बीवी मंदोदरी की पत्नी बनने की खबर सामने आयी। वैसे ही साधु-संतों सहित विश्व हिन्दू परिषद की तरफ से विरोध किया गया है। फिलहाल अब पूनम पांडे इस रामलीला का हिस्सा हैं। उन्होंने वीडियो जारी करके इसकी जानकारी दी है। पूनम पांडे ने वीडियो में कहा, दिल्ली के लाल किले में वर्ल्ड फेमस लव-कुश रामलीला में वो रावण की पत्नी मंदोदरी की पत्नी का रोल कर रही हैं। इसके लिए वो तन और मन से लगी हुई हैं। वो नवरात्रि में पूरे 9 व्रत रखेंगी और पूरे दिल से रामलीला में अपने किरदार को निभाएंगी।

पूनम पांडे की वीडियो को देख भड़के यूजर्स

रामलीला में पूनम पांडे के इस रोल की जानकारी जब आधिकारिक रुप से सामने आयी तो , यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा, वो उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘झूठी औरत हैं यह.. मन साफ़ होना चाहिए नवरात्रो के व्रत का ढोंग क्यों करना।क्यूंकि इस बेरोज़गार को मुश्किल से कोई काम मिला हैं ,नहीं तो कौन पूछता हैं इसको।’ दूसरा लिखता है, ‘मंदोदरी चरित्रवान महिला थी।’ तीसरा लिखता है, “इस बहरूपिया को आज ही निष्कासित किया जायेइस कलयुगी स्त्री की हिम्मत कैसे हुई ये सब बोलने की।”

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 25, 2026

Eid ul Adha

मई 25, 2026

Viral Video

मई 25, 2026

Viral Video

मई 25, 2026

Salman Khan

मई 25, 2026

Viral Video

मई 25, 2026