---Advertisement---

Prabhas के The RajaSaab Motion Poster को देख पैरों तले खिसक जाएगी जमीन, बर्थडे पर फैंस को मिला ये रिटर्न गिफ्ट

Prabhas The Raja Saab Motion Poster: प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'द राजा साब' का पोस्टर जारी किया गया है जिसे देखने के बाद निश्चित तौर पर आपकी निगाहें अटक जाएगी। यह आपको हैरान कर देने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 23, 2024 3:20 अपराह्न

Prabhas The Raja Saab Motion Poster
Follow Us
---Advertisement---

Prabhas The Raja Saab Motion Poster: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की बात करें तो उन्होंने बाहुबली फिल्म से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब वह न सिर्फ साउथ एक्टर रहे हैं बल्कि पैन इंडिया स्टार भी बन चुके हैं। इस सबके बीच फैंस को प्रभास के 45वें जन्मदिन के मौके पर रिटर्न गिफ्ट मिला है और उनकी अपकमिंग फिल्म  ‘द राजा साब‘ (The Raja Saab) का मोशन पोस्टर जारी किया गया। निश्चित तौर पर इसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे और यह आपके दिल को दहला देने के लिए काफी है। इस पोस्टर में प्रभास का लुक हटके है। आइए जानते हैं आखिर कब रिलीज हो रही है यह फिल्म जिसकी कर दी गई है घोषणा।

Prabhas The Raja Saab Motion Poster है ख़तरनाक

जहां तक इस मोशन पोस्टर की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि प्रभास सिंहासन पर फुल ऑन स्टाइल में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे पैरों पर पैर रखे हुए हैं और उनके मुंह में है सिगार। बड़े बाल और आंखों में इंटेंस के साथ भारी भरकम ज्वेलरी और ब्लैक ड्रेस में सिंहासन पर बैठे प्रभास को देखने के बाद निश्चित तौर पर आपकी निगाहें अटक जाएगी। इस सिंहासन पर गुर्राते हुए शेर की झलक दिखाई दे रही है।

Prabhas The Raja Saab Motion Poster में रौब

Credit- People media factory

The Raja Saab फिल्म की बात करें तो यह मारुति के निर्देशन में बनने वाली है जिसमें निधि अग्रवाल और मालविका मोहनन भी नजर आएंगी। हॉरर कॉमेडी फिल्म पिछले लंबे समय से लगातार बज में है। ऐसे में मोशन पोस्टर देखने के बाद फैंस की बेताबी बढ़ गई। इस पोस्ट को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “द राजा साहब मोशन पोस्टर आ गया है विद्रोह और रिबेल यूं ही नहीं आ गए ये उनके खून में है राजा साहब का शक्तिशाली और राजसी शासन हर क्षेत्र में नए नियम स्थापित करेगा।”

कब रिलीज हो रही Prabhas की Maruthi director The Raja Saab

‘द राजा साब’ के मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में कहा गया, “खून से शाही, पसंद से विद्रोही जो हमेशा से उसका था उसे पाना।” इसके साथ ही हैप्पी बर्थडे प्रभास के साथ इस बात की भी जानकारी दी गई कि यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026