---Advertisement---

Pradeep Pandey को मस्त हुआ देख क्यों जल रही Kajal Raghwani, ‘पसीना छूट जाएगा’ गाने के वीडियो ने फैंस को किया मदहोश

Pradeep Pandey: प्रदीप पांडे चिंटू और काजल राघवानी का गाना ‘पसीना छूट जाएगा’ सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। भोजपुरी इंडस्ट्री में दोनों ही स्टार्स को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यही वजह है कि उनके गाने आज भी लाइमलाइट में रहते हैं। लोग इन वीडियो को खूब पसंद करते हैं और यही ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 20, 2024 5:59 अपराह्न

pradeep pandey
Follow Us
---Advertisement---

Pradeep Pandey: प्रदीप पांडे चिंटू और काजल राघवानी का गाना ‘पसीना छूट जाएगा’ सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। भोजपुरी इंडस्ट्री में दोनों ही स्टार्स को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यही वजह है कि उनके गाने आज भी लाइमलाइट में रहते हैं। लोग इन वीडियो को खूब पसंद करते हैं और यही वजह है कि फिलहाल प्रदीप और काजल का यह गाना खूब डिमांड में है। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई और 2 साल बाद यह वीडियो लोग खूब पसंद कर रहे हैं। काजल और प्रदीप एक साथ फैंस को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और यह वीडियो उस बात का सबूत है।

Pradeep Pandey और काजल राघवानी का अंदाज अलग

‘पसीना छूट जाएगा’ गाने की बात करें तो इसमें प्रदीप पांडे और काजल राघवानी का अंदाज वाकई हर बार से काफी अलग है। जहां सलवार सूट पहनकर देसी लुक में काजल लोगों को दिलों पर जादू चला रही हैं। वही हैंडसम मुंडा बनकर प्रदीप भी फैंस के दिलों में छा गए हैं। भोजपुरी का यह पार्टी सॉन्ग वाकई बेहद खास है और किसी भी महफिल को सजाने के लिए काफी है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और दोनों के रोमांटिक अंदाज पर फैंस फिदा हो गए हैं।

Pradeep Pandey के फैन हो जाएंगे आप

‘पसीना छूट जाएगा’ गाने की बात करें तो यह ‘होते-होते प्यार हो गया’ फिल्म से है जिसमें Pradeep Pandey काजल राघवानी के अलावा कृष्ण कुमार, अवधेश मिश्रा और अमित जैसे स्टार्स नज़र आए थे। इस गाने को चिंटू पांडे और संगीता करजाना ने अपनी आवाज दी है तो म्यूजिक सजन मिश्रा का है। लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। वीडियो वाकई मजेदार है और इसे देखने के बाद आप भी इस जोड़ी के फैन हो जाएंगे। इस गाने को एंटरटेन रंगीला यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। 13 दिसंबर 2022 को रिलीज हुए इस वीडियो को 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026