---Advertisement---

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले क्या BJP ज्वाइन करने वाले हैं Prakash Raj? कहा- ‘उन्होंने कोशिश की मगर…’

Prakash Raj: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पार्टी में फेरबदल की खबरें पिछले दो दिनों से खूब चर्चा में है। जहां कुछ लोग बीजेपी को छोड़कर दूसरी पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं तो दूसरी पार्टी से बीजेपी में लोग आ रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक खबर खूब वायरल हुई कि मशहूर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 4, 2024 5:06 अपराह्न

Prakash Raj
Follow Us
---Advertisement---

Prakash Raj: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पार्टी में फेरबदल की खबरें पिछले दो दिनों से खूब चर्चा में है। जहां कुछ लोग बीजेपी को छोड़कर दूसरी पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं तो दूसरी पार्टी से बीजेपी में लोग आ रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक खबर खूब वायरल हुई कि मशहूर अभिनेता और फिल्ममेकर प्रकाश राज का नाम भी शुमार है। दरअसल यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई कि प्रकाश राज बीजेपी को ज्वाइन कर सकते हैं जो बीजेपी के बहुत बड़े आलोचक रहे हैं। अक्सर मोदी सरकार पर वार करने में प्रकाश राज कभी पीछे नहीं रहते हैं।

प्रकाश राज नहीं रह सके चुप

साउथ, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में काम कर चुके प्रकाश राज को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वहीं यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गई कि प्रकाश राज बीजेपी को ज्वाइन करने वाले हैं। एक्स अकाउंट पर यह पोस्ट खूब सुर्खियों में रही तब प्रकाश राज इस पर रिएक्ट किए बिना नहीं रह सके।

आग की तरह वायरल हुई यह खबर

सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर THE SKIN DOCTOR नाम के यूजर ने लिखा, “देश के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज आज दोपहर 3 बजे बीजेपी में शामिल होंगे। हालांकि कुछ लोग इसे केवल एक व्यंग्य बता रहे थे और कह रहे थे कि शायद यह इसलिए है क्योंकि कांग्रेस के लोग बीजेपी को ज्वाइन कर रहे हैं।

प्रकाश राज ने कहीं यह बात

वहीं इस पोस्ट को देखने के बाद खुद प्रकाश राज ने इस पर चुप्पी तोड़ी और कहा मुझे लगता है उन्होंने कोशिश की उन्हें एहसास हुआ होगा कि वे (वैचारिक रूप से) इतने अमीर नहीं थे कि मुझे खरीद सकें। आप क्या सोचते हैं दोस्तों।” उन्होंने स्माइली इमोजी का उपयोग करते हुए इस बात से साफ इंकार कर गए। सोशल मीडिया पर प्रकाश राज का जवाब चर्चा में है। फिल्मों से वह इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं और अक्सर चर्चा में रहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Madhuri Dixit

जून 2, 2026

Sonakshi Sinha

जून 2, 2026

Dua Lipa

जून 1, 2026

Ucha Lamba Kad Forever Song

जून 1, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 10

जून 1, 2026

Suman Kalyanpur Passed Away

जून 1, 2026