---Advertisement---

‘Salman Khan लोगों का खाता है करियर…’ Pranit More के थ्रोबैक वीडियो ने लगाई आग, Bigg Boss 19 फैंस बोले ‘ये गया अब’

Pranit More: प्रणीत मोरे के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है जहां वह सलमान खान को स्टैंड अप कॉमेडी के दौरान रोस्ट करते हुए नजर आते हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर और क्यों यूजर्स लेने लगे मजे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 25, 2025 3:26 अपराह्न

Pranit More
Follow Us
---Advertisement---

Pranit More: प्रणीत मोरे बिग बॉस 19 के स्टेज पर सलमान खान के सामने खुद को बहुत बड़ा फैन बताते हुए नजर आए लेकिन अब उनके एक पुराने वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मजा दी है। Bigg Boss 19 फैंस का कहना है कि अब Pranit More का हो गया क्योंकि स्टैंडअप कॉमेडियन कई दफा Salman Khan को लेकर फिरकी ले चुके हैं। अब उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग शेयर किया जा रहा है। आईए जानते हैं आखिर क्यों प्रणीत मोरे ने सलमान खान को लेकर यह कहा था कि वह पैसे नहीं बल्कि लोगों के करियर को खा जाते हैं।

Salman Khan को लेकर मुखर हो चुकी हैं बिग बॉस 19 फेम Pranit More

टेली चक्कर के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो के यह या बताया गया है कि स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट प्रणीत मोरे कॉमेडी एक्ट में सलमान खान का नाम लेते रहे थे। जबकि स्टेज पर सुपरस्टार से काफी विनम्रता और सम्मान के साथ बात करते हुए नजर आए। इस दौरान वीडियो भी शेयर किया गया है जहा Pranit More अलग-अलग कॉमेडी शो में Salman Khan का जिक्र करते हुए दिखते हैं। इस दौरान वह कहते हैं, “तुम लोग समझ रहे हो सलमान के सामने पैसे की बात कर रहा है कि हमने सलमान को पैसे खिलाए। भाई सलमान पैसे खाता ही नहीं है वह तो लोगों के कैरियर खाता है।”

प्रणीत मोरे फार्महाउस को लेकर क्यों किया था Salman Khan का जिक्र

वहीं एक बार वह यह कहते दिखाई देते हैं कि रोहित शेट्टी ने फिर बाद में उसको बताया कि की देखो मूवी में ना गाड़ी चलाने मिलेगी और कैसे भी चला सकते हो। सलमान बोल किधर साइन करने का है। एक बार वह यह कहते हैं कि Salman Khan के घर में कोई जानवर है तो सुरक्षित थोड़ी रहेगा उनको डर था वह फार्म हाउस में लेकर जाएगा।

Bigg Boss 19 स्टेज पर सलमान खान से इस तरह मिले Pranit More

इस वीडियो के साथ यह भी दिखाया गया है कि कैसे सलमान खान स्टेज पर प्रणीत मोरे से कहते हैं आपने मत मजाक उड़ाया तो इस पर कॉमेडियन कहते हैं कि नहीं सर आपका मजाक उड़ाउंगा तो मैं उड़ जाऊंगा। बिग बॉस 19 प्रतियोगी Salman Khan से कहते हैं, “मेरे डैडी आपकी बहुत बड़े फैन है जब मैं छोटा था मैं टीवी के सामने आ जाता था और वह मुझे बाजू में हटा देते थे। एक वह दिन है और एक आज का दिन है कि वह आज मुझे इस टीवी पर देखने वाले हैं आपके साथ।

प्रणीत मोरे के मजे लेने लगे लोग

वहीं Pranit More के इस वीडियो को देखने के बाद Bigg Boss 19 फैंस मजे लेने लगे हैं। एक ने कहा यह तो गया तो एक ने लिखा अभी बोलती बंद। एक ने कहा भाई अभी एपिसोड बाकी है तो एक ने लिखा डर का माहौल है तो दूसरे ने लिखा अब BB यह वीडियो सलमान को बताएगा। एक यूजर ने कहा PR स्टंट शुरू। एक ने लिखा अच्छे-अच्छे की बोलती बंद होती है सलमान के सामने में। अब देखना है कि शो में क्या इस वीडियो का जिक्र होता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026