---Advertisement---

प्रैंक! Ashish Chanchlani ने क्या Elli AvRam के साथ फोटो डालकर जनता का बनाया पोपट? रिश्ते को यूजर्स क्यों बता रहे झूठा?

Ashish Chanchlani ने बॉलीवुड एक्ट्रेस Elli AvRam के साथ एक रोमांटिक फोटो को पोस्ट किया है। जिसके बाद फैंस को लगने लगा है कि, दोनों ने अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। वहीं, कुछ लोग इसे प्रैक बता रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 12, 2025 6:56 अपराह्न

Ashish Chanchlani
Follow Us
---Advertisement---

Ashish Chanchlani : यूट्यूबर और Social Media Influencer आशीष चंचलानी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस Elli AvRam के साथ फोटो डालकर इंटरनेट के साथ गूगल को हिला दिया है। जिस तरह से उन्होंने एली अवराम को गोद में उठाया हुआ है और फाइनली लिखा है, उसे देखकर लोगों को लग रहा है कि, दोनों ने अपने अफेयर के रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। वहीं, कुछ लोगों को लग रहा है कि, ये प्रैंक के सिवा कुछ भी नहीं है। यूट्यूबर का अचानक से एक्ट्रेस के साथ किया गया पोस्ट लोगों को हजम नहीं हो रहा है। यही वजह है कि, वो यूट्यूबर से और भी ज्यादा प्रूफ मांग रहे हैं।

क्या Elli AvRam को डेट कर रहे Ashish Chanchlani?

आपको बता दें, Ashish Chanchlani ने इंस्टाग्राम पर एली अवराम के साथ एक फोटो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने एली को गोद में उठाया हुआ है।

Watch Post

इस दौरान Elli AvRam के हाथ में लाल गुलाब दिख रहे हैं। दोनों के चेहरे पर हंसी है। इसके साथ ही फाइनली कैप्शन के साथ इसे पोस्ट किया गया है। यूजर्स की नजर जब इस पर पड़ी तो वो बोलने लगे दोनों बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। इसके साथ ही हजारों लोगों ने अभी से ही दोनों को शादी की बधाई देना शुरु कर दिया है। वहीं, कुछ यूजर्स हैं, जिन्हें ये फोटो और कैप्शन सिर्फ प्रैंक और फर्जी लग रहा है। यही वजह है कि, वो बोल रहे हैं ज्यादा खुश होने की जरुरत नहीं है कुछ दिनों बाद गाना या फिर एलबम आ जाएगी। यूजर्स इसे सिर्फ प्रमोशन का एक स्टंट मान रहे हैं।

एली अवराम और आशीष चंचलानी का रिश्ते यूजर्स को क्यों नहीं हो रहा हजम?

Ashish Chanchlani और Elli AvRam के इस फोटो पर 14 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, हजारों यूजर्स के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये प्रैंक है’। दूसरा लिखता है, ‘बहुत जल्द नया गाना आने वाला है’। तीसरा लिखता है, ‘ये पक्का कोई प्रमोशन है’। इसके साथ ही काफी सारे यूजर्स यूट्यूबर को बधाई देते हुए शादी कब है का सवाल पूछ रहे हैं।

Who is Elli AvRam?

एली अवराम स्वेडिश ग्रीक की रहने वाली हैं। 34 साल की इस एक्ट्रेस ने मिकी वायरस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इससे पहले ये Bigg Boss 7 में भी आ चुकी थीं। इसके साथ ही वो ‘Ungli’, ‘Kis Kis Ko Pyaar Karoon’, ‘One Night Stand’, ‘Naam Shabana’और ‘Poster Boys’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं।

Ashish Chanchlani कौन है?

Ashish Chanchlani किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वो यूट्यूब की दुनिया के कॉमेडी किंग है। आशीष को 30 मिलियन से ज्यादा लोग यूट्यूब पर फॉलो करते हैं। लोग इनकी कॉमेडी वीडियो को खूब पसंद करते हैं। अभी हालहि में वो अपना 40 किलो वजन कम करने के कारण खबरों में आये थे। लाखों रुपए कमाने वाले यूट्यूबर का नाम अब बॉलीवुड हसीना एली अवराम के साथ जुड़ गया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana

अक्टूबर 31, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 16

अक्टूबर 31, 2026

 Filmmaker Sanjay Gupta

अक्टूबर 31, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 31, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 31, 2026

Health Tips

अक्टूबर 31, 2026