---Advertisement---

17 साल बाद क्यों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में पहुंची Preity Zinta, व्हाइट पर्ल लुक में दिखीं ‘अप्सरा’

Preity Zinta: प्रीति जिंटा कान्स फिल्म फेस्टिवल में 17 साल बाद आएंगी नजर, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, देखने के बाद लोगों के उड़ गए होश।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 24, 2024 11:34 पूर्वाह्न

Preity Zinta
Follow Us
---Advertisement---

Preity Zinta: क्या एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में चमकने की कोशिश में जुट गई है प्रीति जिंटा। सोशल मीडिया पर लाहौर 1947 से प्रीति की कमबैक की चर्चा चल रही है वहीं इस सब के बीच 17 साल के बाद एक्ट्रेस कान्स फिल्म फेस्टिवल में नजर आएगी वह भी खास भूमिका में। सोशल मीडिया पर उनका फेयरी लुक काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद लोग मदहोश हो रहे हैं। आखिर क्यों इतने लंबे अरसे के बाद कान्स पर पहुंची है यह लीजेंडरी एक्ट्रेस। आइए जानते हैं क्यों है फैंस के लिए यह खास।

इस वजह से कान्स में दिखेंगी Preity Zinta

रिपोर्ट्स के मुताबिक 17 साल बाद प्रीति जिंटा कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंची और रेड कारपेट पर कहर बरपाते देखना फैंस के लिए बाकी है। दरअसल इस बार एक्ट्रेस खास भूमिका में वहां पहुंची है। अगर बात करें प्रीति जिंटा की तो वह यहां इंडियन सिनेमैटोग्राफर संतोष शिवान को Pierre Angenieux अवार्ड देने के लिए आई हैं। यह मौका उनके लिए इसलिए भी खास है क्योंकि प्रीति जिंटा की डेब्यू फिल्म दिल से में सिनेमैटोग्राफर कोई और नहीं बल्कि संतोष शिवान थे। ऐसे में उन्हें अवार्ड देना वाकई एक्ट्रेस के लिए काफी बड़ी बात है।

फिशटेल ड्रेस में बलखाती दिखीं प्रीति जिंटा

कान्स फिल्म फेस्टिवल से प्रीति जिंटा का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें उन्हें शिमरी पर्ल व्हाइट गाउन में देखा गया। एक्ट्रेस ने अपने बालों को पीछे से बांधकर बन बना रखा था। वहीं अपने लुक को पर्ल इयररिंग से कंप्लीट कर रही है। प्लन्जिंग नेकलाइन इस फिशटेल स्टाइल ड्रेस में प्रीति की खूबसूरती देखने लायक है और लोगों ने देखकर मदहोश हो गए। वह फ्रेंच रिवर पर जमकर पोज देती हुई नजर आई। कहने में दो राय नहीं है कि प्रीति जिंटा का यह लुक वाकई काफी है और उनके फैंस देखकर मदहोश हो गए।

सुर्खियों में बनी रहती हैं प्रीति जिंटा

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रीति जिंटा बहुत जल्द सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1947’ से कमबैक कर रही हैं। लोग उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। वहीं अपीरियंस को लेकर प्रीति अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। प्रीति ने 2006 में कान्स में डेब्यू किया था और फिर 2007 में भी रेड कार्पेट पर नजर आई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026