---Advertisement---

शॉकिंग! Prince Narula ने नेहल चुडासमा को दिया था ‘द 50’ से पहले ये ऑफर, बिग बॉस फेम के खुलासे ने किया बवाल

Prince Narula: द 50 खत्म होने के बाद नेहल चुडासमा शो से पहले के ऑफर को लेकर बात करते हुए कुछ ऐसे खुलासे किए जो निश्चित तौर पर आपको हैरान कर सकता है। आइए जानते हैं इस दौरान वह क्या बोली जिसके बाद प्रिंस ट्रोल होने लगे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 3, 2026 12:42 अपराह्न

Prince Narula
Follow Us
---Advertisement---

Prince Narula: बिग बॉस 19 में बेबाक कंटेस्टेंट के तौर पर एक पहचान बनाने वाली नेहल चुडासमा को द 50 में देखा गया था। वहीं इस सबके बीच शो खत्म होने के बाद उन्होंने इसे लेकर बात करते हुए कई बड़े खुलासे किए हैं। इस दौरान प्रिंस नरूला को लेकर जो कहा वह चर्चा में है। आइए जानते हैं आखिर क्यों नेहल को प्रिंस ने द 50 शुरू होने से पहले कॉल किया था और इस दौरान क्या कहा था जिसे लेकर बिग बॉस फेम ने पर्दाफाश किया है। वहीं यह सुनने के बाद कुछ लोग प्रिंस को ट्रोल करने लगे हैं।

नेहल चुडासमा ने Prince Narula को लेकर क्या कहा शॉकिंग

नेहल चुडासमा ने कहा कि मुझे प्रिंस नरूला से एक कांफ्रेंस कॉल आया था। उन्होंने मुझे अपने साथ खेलने के लिए इनवाइट किया था शो शुरू होने से पहले।” उन्होंने ऑफर किया था, “नेहल मैं चाहता हूं कि तुम मेरे एलायंस के साथ खेलो, मेरे साथ खेलो। तुम्हें मेरा भरोसा हमेशा मिलेगा और तुम्हें आगे ले जाएगा।” वहीं इसके साथ ही बिग बॉस फेम ने यह भी कहा कि प्रिंस नरूला कंट्रोलिंग है और यह सच है 100% सच है। वह कहती है कि अगर आपने कुछ ऐसा किया जो प्रिंस नहीं चाहता है या उसकी बात नहीं मानी तो आप सही नहीं है।

आखिर नेहल को क्या प्रिंस नरुला देंगे जवाब

प्रिंस नरूला को कंट्रोलिंग और शो से पहले से दिए जाने वाले ऑफर को लेकर नेहल जिस तरह मुखर हुई है यह देखना दिलचस्प होने वाला है। जब से द 50 खत्म हुआ है प्रिंस नरूला को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह जानने के बाद यूजर्स एक बार फिर प्रिंस को ट्रोल करने लगे हैं जहां कुछ लोग उन्हें डरपोक बताने लगे। कुछ लोगों का कहना है कि नेहल सिर्फ लाइमलाइट के लिए यह सब कह रही है लेकिन सच्चाई क्या है यह आने वाले समय में पता चलेगा। इस पर प्रिंस किस तरह से रिएक्ट करते हैं यह देखना भी दिलचस्प है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kanpur Viral Video

अप्रैल 3, 2026

Viral Video

अप्रैल 3, 2026

Facial Swelling

अप्रैल 3, 2026

Ayodhya Viral Video

अप्रैल 3, 2026

Badshah

अप्रैल 3, 2026

Kapil Sharma

अप्रैल 3, 2026