---Advertisement---

Farah Khan Party में अलग-थलग नजर आईं Priyanka Chahar Choudhary, शिव और अब्दु के जोरदार डांस ने बांधा समां, देखें Video

Priyanka Chahar Choudhary: बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद फराह खान ने एक शानदार पार्टी रखी थी जिसमें बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए थे। यह पार्टी काफी ग्रैंड थी जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। फराह ने पार्टी का आयोजन इसलिए भी किया था ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 16, 2023 3:15 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chahar Choudhary: बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद फराह खान ने एक शानदार पार्टी रखी थी जिसमें बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए थे। यह पार्टी काफी ग्रैंड थी जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। फराह ने पार्टी का आयोजन इसलिए भी किया था क्योंकि इस सीजन में उनके भाई साजिद खान भी नजर आए थे ऐसे में पार्टी में तड़का लगाने में कंटेस्टेंट्स कोई कमी नहीं रहने दिए। वहीं अब पार्टी की एक अनसीन वीडियो सामने आ रही है जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी को अकेले एन्जॉय करते हुए देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब चर्चा में है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास।

वायरल वीडियो में क्या है खास

वायरल हो रहे इस वीडियो को फराह खान ने शेयर करते हुए लिखा, “जब मेरे पसंदीदा शो के सितारे घर आएं..मेरे सबसे करीबी दोस्तों के साथ.. दीवानगी दीवानगी, साजिद खान ये तुम्हारे लिए है धन्यवाद।” इस वीडियो में आप देख सकते हैं सितारे एक-दूसरे के साथ खूब एन्जॉय कर रहे हैं। वीडियो में शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक दीवानगी दीवानगी पर डांस कर रहे हैं। वहीं बाकी सेलेब्स भी एन्जॉय कर रहे हैं। लेकिन जब कैमरा प्रियंका की तरफ मुड़ता है तो वह अकेले ग्लास हाथ में लिए पोज दे रही होती हैं। वहीं इस वीडियो को देख प्रियंका के फैंस दुखी हैं।

ये भी पढ़ें: Sid Kiara Wedding: वैलेंटाइन डे के दिन सिड-कियारा पर चढ़ा प्यार का रंग, अनसीन फोटोज में येलो कलर में ट्विन करते दिखा कपल

वीडियो पर प्रियंका के फैंस लुटा रहे हैं प्यार

वायरल हो रहे इस वीडियो में राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा, सानिया मिर्जा, गीता कपूर, अरबाज खान, अर्चना गौतम के भाई गुलशन, एमसी स्टेन, निशांत भट्ट, केन, हुमा कुरैशी, मान्या सिंह, अर्चना गौतम, साजिद खान, शालीन भनोट और अब्दु रोजिक नजर आ रहे हैं। यह स्टार एसटीडी पार्टी काफी सुर्ख़ियों में है। इस वीडियो को देख प्रियंका के फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और एक बार फिर प्रियंका ट्रेंड पर है। एक यूजर ने लिखा, “असली विनर प्रियंका है।” एक और यूजर ने कहा, “अंकित गुप्ता को मिस कर रही हो।”

ये भी पढ़ें: Winter Health Tips: क्या सर्दियों में आपके भी पैरों की सूज जाती हैं उंगलियां तो इन घरेलु उपायों से जलन को करें कम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026