---Advertisement---

कान्स और मेट गाला में जादू चला चुके डिजाइनर की हेवी स्टोन ड्रेस में दिखीं Priyanka Chahar Choudhary, खूबसूरती पर अटकी नजरें

Priyanka Chahar Choudhary: प्रियंका चाहर चौधरी के लेटेस्ट लुक की बात करें तो वह सुर्खियों में है। स्टोन वर्क ड्रेस की खूबसूरती देखने लायक है। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 3, 2024 6:44 अपराह्न

Priyanka Chahar Choudhary
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chahar Choudhary: बिग बॉस 16 से चर्चा में आने वाली प्रियंका चाहर चौधरी सुर्खियों में बनी रहती है। यह बात सच है कि उनकी ड्रेसिंग सेंस की लोग तारीफ करते हैं और वह फैशन स्टेटमेंट के मामले में हर बार टॉप पर शुमार होती है। ऐसे में उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सुर्खियों में है क्योंकि एंब्रॉयडरी वर्क हेवी ड्रेस में उनकी खूबसूरती पर लोगों की निगाहें अटक गई और वह ट्रेंड में आ गई हैं। इस ड्रेस में प्रियंका को देखने के बाद आपकी भी निगाहे अटक जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्यों चर्चा में आई यह हसीना।

क्या है Priyanka Chahar Choudhary के लुक में खास

प्रियंका के लुक की बात करें तो उन्होंने बेबी पिंक कलर की ड्रेस को स्टाइल करती हुई नजर आई है जिसमें हैवी स्टोन वर्क है। नो एक्सेसरीज के साथ सटल मेकअप और ग्लिटर आईशैडो के साथ ग्लोइंग मेकअप उनकी खूबसूरती में अलग टच देने के लिए परफेक्ट है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने हाय बन हेयर स्टाइल को फ्लॉन्ट किया। इसके साथ ही ऑफ शोल्डर इस ड्रेस को काफी खास अंदाज में मैचिंग चोकर के साथ बनाया गया है। कैप डिजाइन सोल्जर इस ड्रेस की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी है।

कौन है यह डिजाइनर

लोग प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं और ऐसे में जब स्टाइलिस्ट को खोजा गया तो लोगों की निगाहें अटक गई क्योंकि यह कोई और नहीं बल्कि वह डिजाइनर है जो कान्स और मेट गाला में भी अपना जादू चला चुका है। प्रियंका का गाउन वियतनाम स्थित मशहूर डिजाइनर ब्रांड जोलीपोली काउचर का है। यह डिजाइनर इसलिए भी चर्चा में क्योंकि इसी साल मेट गाला और कान्स के दौरान उनकी एक ड्रेस वायरल हो गई थी।

लोग कर रहे प्रियंका की जमकर तारीफ

प्रियंका चौहान चौधरी फिलहाल अपनी इस ड्रेसिंग सेंस की वजह से सुर्खियों में आ गई है जिसमें वह किसी सपनों की रानी से कम नजर नहीं आ रही है। लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ किए बिना नहीं रह रहे हैं और प्रियंका इठलाती हुई दिख रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026