---Advertisement---

आखिर क्यों Priyanka Chopra और बेटी मालती को सिद्धिविनायक मंदिर में देख भड़के यूजर्स, इस वजह से उठा रहे हैं सवाल

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट टी असवीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह अपनी बेटी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची है। फोटोज को देख कुछ यूजर्स नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक्ट्रेस फिलहाल अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर सुर्ख़ियों में हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 7, 2023 11:45 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में कारनामा दिखा चुकी प्रियंका चोपड़ा को आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस फिलहाल अपनी हॉलीवुड वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर काफी चर्चा में हैं और वह भारत में इसे जमकर प्रमोट कर रही हैं। इस बीच वह हाल ही में सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तस्वीरों में मां और बेटी की इस जोड़ी पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं हालांकि कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

क्या है फोटोज और वीडियो में खास

फैंस को यह बात पसंद आ रही है कि विदेश में रहने के बावजूद प्रियंका भारतीय सभ्यता और संस्कृति के काफी करीब हैं। माथे पर बिंदी और टीका लगाई प्रियंका देसी वाइब्स दे रही हैं। इस दौरान कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें एक्ट्रेस देसी अंदाज में कहर ढा रही हैं वहीं मालती भी काफी क्यूट दिख रही हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पंडित प्रियंका और उनकी बेटी को टीका लगा रहे हैं। इस दौरान प्रियंका की टीम भी मौजूद है। प्रियंका की इन तस्वीरों और वीडियो पर फैंस खूब पर लुटा रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Upcoming Web Series-Movies: इस हफ्ते मिलेगा मनोरंजन का महाडोज, ये फिल्में-सीरीज मचाएंगी धमाका

इस वजह से भड़के यूजर्स

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यूजर्स का एक वर्ग है जो खासा नाराज नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि जब मंदिर परिसर में कैमरे ले जाने पर मनाही है तो प्रियंका के लिए यह नियम क्यों बदला। उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट के तहत कैमरे यूज करने की आजादी कैसे दी गई। उनका कहना है कि जब नॉर्मल पब्लिक जाती है तो शोर और भीड़ के साथ मंदिर दर्शन होते हैं और यहां फोटो लेना भी मना होता है। ऐसे में प्रियंका को मंदिर में फोटो क्लिक करवाने की पूरी आजादी दी गई यह भेदभाव मंदिर के लिए क्यों।

जल्द रिलीज होने वाली है ‘सिटाडेल’

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपनी अपकमिंग हॉलीवुड वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर काफी चर्चा में है। इस वेब सीरीज में प्रियंका के अपोजिट रिचर्ड मैडेन नजर आने वाले हैं। रूसो ब्रदर्स की यह वेब सीरीज 28 अप्रैल को रिलीज हो रही है। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026