---Advertisement---

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding में शिरकत करने पहुंची Priyanka Chopra, वीडियो देख यूजर बोला “बहन की शादी में आने का तो समय नहीं…

Priyanka Chopra अपनी बहन परिणीती की शादी में नहीं आई थी लेकिन, Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding अटेंड करने पहुंच गई हैं। चलिए जानते हैं इसपर लोगों ने किस तरह रिएक्ट किया है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 11, 2024 5:51 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं। जैसे बीते कुछ समय पहले एक्ट्रेस को अपनी बहन परिणीती चोपड़ा की शादी में न आने की वजह से ट्रोलिंग का समाना करना पड़ा था। यहीं अब एक्ट्रेस अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में आने को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। चलिए जानते हैं माजरा क्या है।

अनंत और राधिका की शादी अटेंड करने पहुंची Priyanka Chopra

हाल में सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं। इन आग की तरह वायरल होती वीडियोज में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक संग एयरपोर्ट से निकलती और अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी अटेंड करने के लिए रवाना होती दिख रही हैं। अगर बात की जाए एक्ट्रेस के लुक की तो, बता दें प्रियंका को वीडियो में कंफी को-ऑर्ड सेट पहने देखा गया जिसमें, वह हर बार की तरह काफी स्टाइलिश दिख रही हैं।

ट्रोलर्स के निशाने पर आईं प्रियंका

बताते चलें, जैसे ही यह वीडियोज सामने आईं, इन्हें देख कर लोग खुश नहीं हुए बल्कि वह सभी तो, उन्हें बुरी तरह ट्रोल करते नजर आए। इस ट्रोलिंग का कारण कुछ और नहीं बल्कि, प्रियंका का अपनी बहन परिणीती चोपड़ा की शादी में न आना है। इसी के साथ बता दें, एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा “अपनी सिस्टर की शादी में तो नहीं आई थी” यहीं दूसरे यूजर ने लिखा “अपनी बहन की शादी के लिए तो टाइम नहीं था अंबानी की शादी में आ गई वाह।” इन कमेंट्स को देख यह साफ हो रहा है कि, लोग उन्हें बहन शादी में न आने का ताना मार रहे हैं।

प्रियंका का वर्क फ्रंट

यहीं अगर बात की जाए एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की तो, बता दें, प्रियंका चोपड़ा ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में नजर आने वाली है। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में ‘द ब्लफ’ भी शामिल है तो,बताया जा रहा है कि वह बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी दिखाई दे सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026