---Advertisement---

एंजेलिना जोली को मिला यह अवार्ड तो मुरीद हुई Priyanka Chopra, स्पेशल पोस्ट के साथ तारीफ में कहीं ये बड़ी बात

Priyanka Chopra: टोनी अवार्ड जीतने पर एंजेलिना जोली को प्रियंका चोपड़ा से मिली बधाई, सोशल मीडिया पर देसी गर्ल ने एक खास पोस्ट के जरिए बताई अपनी फीलिंग्स, खुलेआम करती दिखीं तारीफ।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 18, 2024 10:51 पूर्वाह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी एक अलग पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। यह बात सच है कि पोस्ट करने से जरा भी नहीं हिचकती है और ऐसे में उन्होंने एक हॉलीवुड एक्ट्रेस को अवार्ड मिलने को लेकर खुशी जाहिर करती हुई नजर आई। उनका यह घोस्ट फैंस के बीच फिलहाल खूब सुर्खियों है। जी हां, हम बात कर रहे हैं एंजेलिना जोली की जिन्हें टोनी अवार्ड से सम्मानित किया गया। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा सरेआम उन्हें बधाई देती हुई नजर आई और उनकी तारीफ में बहुत कुछ लिखा। आइए जानते हैं आखिर क्या कह रही देसी गर्ल।

Priyanka Chopra ने कहीं ये बात

Priyanka

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एंजेलिना जोली और उनकी बेटी विवियन को टोनी अवार्ड जीतने के लिए बधाई देती हुई नजर आई। उन्होंने लिखा, “इस परी विवियन को मेरी तरफ से ढेर सारी बधाई। यह जीवन में हर चीज और उससे कई अधिक की हकदार है। द आउटसाइडर्स के लिए बेस्ट म्यूजिकल टोनी अवार्ड जीतने के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई। 12 नॉमिनेशन में आपकी फिल्म ने जलवा कर दिखाया। आप बहुत पावरफुल हैं और मैं सच में हर दिन आपसे प्रेरित होती हूं एंजेलिना जोली मुबारक हो विवियन।”

इस वजह से एंजेलिना को किया गया सम्मानित

बता दे कि एंजेलिना को बतौर निर्माता ‘द आउटसाइडर ए न्यू म्यूजिकल’ के लिए यह अवार्ड मिला है और यह उनके लिए काफी मायने रखता है। इतने लंबे समय तक शानदार एक्टिंग करियर के बाद निर्माता के तौर पर अवार्ड से सम्मानित किया गया। हॉलीवुड एक्ट्रेस ने इस चीज का पूरा क्रेडिट अपनी बेटी वेवियन को दिया है क्योंकि उनकी वजह से उन्होंने इस फिल्म का निर्माण किया।

चर्चा में बनी रहती हैं प्रियंका

वहीं प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वह लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपने प्रोजेक्ट से लोगों को रूबरू करवाती है। कहा जा रहा है कि वह बहुत जल्द फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी जिसमें उनके अपोजिट कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट दिखाई दे सकती हैं। हालांकि अभी इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा। वहीं हॉलीवुड में वह अब अपना सिक्का चला चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026