---Advertisement---

Priyanka Chopra: डायमंड ज्वेलरी, ग्लॉसी मेकअप के साथ खास रंग की साड़ी, भाई की शादी की रस्मों में छा गई देसी गर्ल

Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नया लुक फैंस को आ रहा पसंद।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 24, 2024 11:38 पूर्वाह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भाई की शादी की रस्मों में शामिल होने के लिए भारत आयी हुई हैं। इस दौरान वह बेटी और पति के बिना अकेले ही मुम्बई पहुंची हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ की शादी की रस्मों में बहुत ही अलग अंदाज में स्पॉट हुई हैं। भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और उनकी मंगेतर नीलम उपाध्याय की शादी की रस्म में एक्ट्रेस ने देसी लुक चुना। प्रियंका चोपड़ा ने मजेंटा कलर की साड़ी पहनी हुई थी। बालों में उन्होंने बन कैरी किया हुआ था। प्रियंका ने डायमंड की ज्वेलरी पहनी हुई थी और वह ग्लॉसी मेकअप के साथ छा गई। देसी गर्ल के इस अवतार से नजर हटाना मुश्किल हो गया। एक्ट्रेस के लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है।

भाई की शादी की रस्मों में खास अंदाज में दिखी प्रियंका चोपड़ा

फंक्शन में पहुंची प्रियंका चोपड़ा की वीडियो को manav.manglani ने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस काफी खुश और सुंदर लग रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने एक महंगा पर्स भी हाथ में लिया हुआ है। एक्ट्रेस पर जैसे ही पैपराजी की नजर पड़ी वैसी हो वह उनकी फोटो और वीडियो लेने लगे। इस दौरान एक्ट्रेस ने बहुत ही खूबसूरती के साथ पोज दिए।

प्रियंका के भाई की जल्द हो सकती है शादी

प्रिंयंका के इस बला से खूबसूरत लुक ने लोगों का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी बहुत जल्द नीलम उपाध्याय से होने जा रही है। दोनों का रोका इसी साल मई के महीने में हुआ था। खबरों की मानें तो अब ये कपल बहुत जल्द शादी करने जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026