---Advertisement---

Priyanka Chopra के साथ शूटिंग के दौरान हुआ भयानक हादसा! गंभीर चोट लगने के बाद जानें कैसी है हालत

Priyanka Chopra: फिल्म की शूटिंग के दौरान चोटिल हुई प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर झलक दिखाकर फैंस को दी जानकारी, लोगों का टूटा दिल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 19, 2024 11:45 पूर्वाह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी प्रियंका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। यह बात सच है कि दुनिया भर में उनकी एक खास पापुलैरिटी है और लोग उन्हें दिलो जान से चाहते हैं। लेकिन इस सब के बीच एक्ट्रेस को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है और उसे जानने के बाद फैंस का दिल टूट गया है। दरअसल एक फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा चोटिल हो गई है जिसकी झलक उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दिखाई है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जो है चर्चा में।

चोटिल नजर आई प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस को इसकी जानकारी दी है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रियंका पूरी तरह से चोटिल है। उनके चोट के निशान इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि वह किस कदर ‘द ब्लफ’ की शूटिंग के दौरान घायल हुई है। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने लिखा, “प्रोफेशनल फ्रंट पर मेरे साथ होने वाली आफतें।”

स्टंट के दौरान हुआ हादसा

वहीं इस तस्वीर के साथ प्रियंका चोपड़ा ने यह भी बता दिया कि उनके साथ यह स्टंट करने के दौरान हुआ है और वह पूरी तरह से जख्मी है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उनकी गर्दन पर चोट के निशान हैं और भयानक चोट लगी है। तस्वीर में उनके चेहरे पर भी सूजन नजर आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका चोपड़ा को स्टंट करना महंगा पड़ा लेकिन एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी फैंस को दी तो लोगों का दिल टूट गया है।

इन फिल्मों में दिखेंगी प्रियंका

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में नजर आने वाली है। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में ‘द ब्लफ’ भी शामिल है तो कहा जा रहा है कि वह बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी दिखाई देंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026