---Advertisement---

पति निक जोनस से मिलने के बाद इमोशनल हुई Priyanka Chopra, बेटी मालती संग क्यूट झलक दिखाकर जाहिर की फीलिंग्स

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक और बेटी मालती की एक तस्वीर शेयर कर फैंस को दिखाई खास झलक, आइए देखते हैं क्या है खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 25, 2024 12:12 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक को लेकर चर्चा में बनी रहती है। वह अक्सर फैमिली टाइम को एंजॉय करती नजर आती हैं और अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस और पति निक जोनस के साथ अक्सर तस्वीरें शेयर कर फैमिली गोल सेट करती हुई दिखती हैं। इस सबके बीच प्रियंका ने इस बात को जाहिर किया है कि वह पति से दूर रहकर उन्हें कितना मिस करती हैं और लेटेस्ट तस्वीर में वह निक से मिलकर फूले नहीं समा रही है। इसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई है।

Priyanka Chopra ने तस्वीर के साथ कहीं ये बात

दरअसल प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग के लिए बिजी है और इस दौरान वह ऑस्ट्रेलिया में अपनी बेटी मालती के साथ है। निक किसी कंसर्ट की शूटिंग के लिए उनसे दूर थे। अब एक खास झलक दिखाकर लोगों को यह बता दिया कि वे अब प्रियंका और मालती के पास आ गए हैं और इस दौरान प्रियंका काफी इमोशनल नजर आई। तस्वीर में निक मालती को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। इसको शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “डैडी घर आ गए हैं।” उसके साथ इमोशनल इमोजी भी शेयर करती हुई दिखीं।

मालती और निक से किस कदर प्यार करती हैं प्रियंका

यह तस्वीर प्रियंका के फैंस के लिए वाकई खास है और इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि वह अपने पति और बेटी से किस कदर प्यार करती है। वह अक्सर बेटी के साथ झलकियां शेयर कर फैंस को खास ट्रीट देती हैं।

प्रियंका के पाइपलाइन में है कई प्रोजेक्ट

वर्कफ्रंट की बात बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा फिलहाल ‘द ब्लफ’ की शूटिंग के लिए बिजी है और उनकी पाइपलाइन में और भी कई प्रोजेक्ट है। वहीं बॉलीवुड की बात करें तो वह फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में दिख सकती हैं जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आएंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ravi Kishan

जुलाई 17, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 16, 2026

The Odyssey Box Office Prediction

जुलाई 16, 2026

Deepika Padukone

जुलाई 16, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 6

जुलाई 16, 2026

Diljit Dosanjh

जुलाई 16, 2026