---Advertisement---

The Bluff की शूटिंग खत्म होने के बाद Priyanka Chopra की घर वापसी, देखें निक और मालती संग मस्ती-रोमांस की झलक

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने 'द ब्लफ' की शूटिंग से तमाम झलकियां शेयर कर आई चर्चा में, निक और मालती के साथ घर वापस जाने की खुशी को जाहिर करती आई नजर, आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 11, 2024 12:05 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा फिलहाल ‘द ब्लफ‘ फिल्म को लेकर काफी चर्चा में है। फिल्म की शूटिंग भले ही खत्म हो गई हो लेकिन प्रियंका पर से खुमार उतरने का नाम नहीं ले रहा है। इस सबके बीच एक बार फिर उन्होंने फिल्म से कई बीटीएस झलकियां शेयर कर लोगों से अपनी दिल की बात कहती हुई नजर आई। खास बात यह है कि इस तस्वीर में प्रियंका ने पति निक जोनस और बेटी मालती की भी झलक दिखाई है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें फिलहाल सुर्खियों में है जिसमें प्रियंका न सिर्फ अपनी टीम बल्कि अपने बेटी और पति के अलावा अपनी मां के साथ मस्ती करती नजर आई। आइए देखते हैं।

टीम और फैमिली के साथ Priyanka Chopra की मस्ती

जहां तक इन फोटोज की बात करें तो एक तस्वीर में प्रियंका की मां का अलग अंदाज नजर आ रहा है तो एक तस्वीर में वह अपने पति निक जोनास के साथ पोज़ दे रही हैं। एक में निक जोनस सोए हुए नजर आ रहे हैं और मालती यानी उनकी बेटी उनके साथ मस्ती कर रही है। एक तस्वीर में प्रियंका अपने पति और बेटी के साथ पोज़ दे रही हैं तो एक में पति के साथ। कई झलकियों में वह टीम के साथ नजर आई। एक्ट्रेस ने अपनी एक झलक शेयर की है जिसमें वह खून में सनी नजर आ रही है।फिलहाल इन फोटोज को देख फैंस फिदा हो रहे हैं। तस्वीरों को 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

फोटोज में प्रियंका की एक्साइटमेंट

तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, “यह द ब्लफ पर एक पिक्चर रैप है!!! और इसे अपने परिवार के साथ और उन अविश्वसनीय लोगों के साथ करना, जिन्होंने इस फिल्म को संभव बनाया, एक बहुत बड़ा सौभाग्य है। यह वास्तव में प्यार का श्रम रहा है और हमारे निडर नेता फ्रेंकी ई फ्लावर्स में @agbofilms और @amazonmgmstudios के विश्वास के बिना एक साथ नहीं आ सकता था। खूबसूरत @australia में इतने प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ इस उल्लेखनीय क्रू के साथ काम करने में सक्षम होना बहुत मजेदार था! साथ ही मुझे इस साल लोकेशन लॉटरी में वास्तव में किस्मत मिली। नाइस, गोल्डकोस्ट, लंदन यहां अगला पड़ाव है… लेकिन इस बीच.. एक त्वरित घर वापस। जितना मुझे यहां यह फिल्म बनाना पसंद आया, मैं घर जाने के लिए बहुत खुश हूं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dua Lipa

जून 1, 2026

Ucha Lamba Kad Forever Song

जून 1, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 10

जून 1, 2026

Suman Kalyanpur Passed Away

जून 1, 2026

R Madhavan

जून 1, 2026

Ahaan Pandey

मई 31, 2026