---Advertisement---

Priyanka Chopra: Nick Jonas के जन्मदिन पोस्ट में मालती जोनस ने बटोरी लाइमलाइट, क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल 

Priyanka Chopra और Nick Jonas हॉलीवुड के पावर कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों अक्सर है दुनिया के आगे अपने प्यार का खुलेआम इज़हार करते दिखते हैं। इस बार भी प्रियंका ने निक के जन्मदिन पर उनके लिए एक रोमांटिक पोस्ट शेयर की है। मगर इस पोस्ट में उनकी बेटी मालती लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 17, 2023 1:55 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज दुनियाभर में नाम कमा चुकी हैं। अभिनेत्री की सोशल मीडिया पर काफ़ी लंबी फ़ैन फॉलोइंग है जिनके साथ मैं अक्सर अपने प्राइवेट मूमेंट्स शेयर करती रहती हैं। इस बार भी अभिनेत्री ने अपनी प्राइवेट लाइफ़ की झलक अपने फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने अपने पति निक जोनस के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए, उन्हें उनके 31वें जन्मदिन की बधाई दी है। 

Nick Jonas के जन्मदिन पर Priyanka Chopra ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर

शनिवार 16 सितंबर को Priyanka Chopra के पति और हॉलीवुड सिंगर Nick Jonas ने अपना 31वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान प्रियंका ने पति निक को शुभकामनाएं देने के लिए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से पहली तस्वीर एक सेल्फी है जिसमें प्रियंका निक को किस करतीं नज़र आ रही हैं। दूसरी तस्वीर धुंधली है जिसमें प्रियंका और निक बाहों में बाहें डाले खड़े हैं। इसके बाद तीसरी और चौथी तस्वीर में प्रियंका और निक गोल्फ़ खेलते दिख रहे हैं। वहीं आख़िरी तस्वीर सबसे प्यारी है जिसमें निक प्यार से अपनी बेटी मालती को बॉटल से दूध पिलाते दिख रहे हैं। 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए Priyanka Chopra ने Nick Jonas के लिए एक प्यारा कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा “तुम्हारा जन्मदिन मनाना मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी है। तुमने मुझे उन तरीकों से आगे बढ़ने में मदद की है जिनके बारे में मैं नहीं जानती थी कि यह संभव हैं। मुझे ऐसी शांति दिखाई जो मैंने कभी नहीं देखी थी और ऐसे प्यार किया जैसे केवल तुम ही कर सकते हो। मैं तुमसे प्यार करती हूं मेरे बर्थडे बॉइ! मुझे आशा है कि तुम्हारे सभी सपने हमेशा सच होंगे। जन्मदिन मुबारक हो बेबी!”

Priyanka Chopra की पोस्ट में बेटी Malti ने बटोरी लाइमलाइट

ग़ौरतलब है कि Nick Jonas के जन्मदिन के खास मौक़े पर किया गया Priyanka Chopra का यह पोस्ट बेहद रोमांटिक है। मगर इस पोस्ट में प्रियंका निक से ज़्यादा लोग उनकी बेटी Malti Marie Jonas की क्यूटनेस की तारीफ़ कर रहे हैं। एक यूज़र ने प्रियंका की पोस्ट के नीचे कमेंट करते हुए लिखा “आखिरी वाली तस्वीर “कूल डैड” की वाइब्स दे रही है।” दूसरे यूज़र ने लिखा “आखिरी तस्वीर सबसे प्यारी है। मालती कैमरे की ओर देख रही है और निक विचारों में खोये हुए हैं।” तीसरे यूज़र ने कमेंट किया “उसके छोटे क्रॉक्स (जूते), हाहाहा बहुत सुंदर!” एक और यूज़र ने लिखा “क्या अद्भुत तस्वीरें हैं! निक द्वारा बेबी मालती को बोतल देना बहुत क्यूट है!”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kartik Aaryan

अप्रैल 16, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 28

अप्रैल 16, 2026

Samay Raina

अप्रैल 16, 2026

Ranbir Kapoor

अप्रैल 16, 2026

Peyush Bansal

अप्रैल 16, 2026

Bhoot Bangla Review

अप्रैल 16, 2026