---Advertisement---

Priyanka Chopra के लिए मालती ने किया कुछ ऐसा जिसपर इमोशन नहीं रोक सकी वाराणसी एक्ट्रेस, दिखी मां-बेटी की बॉन्डिंग

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस द्वारा बनाई गई एक पेंटिंग शेयर करती हुई नजर आई। सोशल मीडिया पर खुद इसकी झलक उन्होंने दिखाई है। आइए देखते हैं क्यों चर्चा में है प्रियंका का लेटेस्ट पोस्ट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 9, 2025 1:01 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा अपने काम के साथ-साथ फैमिली के लिए भी उतना ही समय निकालती है और ऐसे में अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस साथ क्वालिटी टाइम बिताने में पीछे नहीं रहती हैं। वहीं इस सबके बीच सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के लिए एक पोस्ट किया जो सनसनी मचा रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। मालती मेरी चोपड़ा जोनस द्वारा बनाए गए एक पेंटिंग की झलक दिखा कर वाराणसी एक्ट्रेस अपने इमोशंस का इजहार करती हुई दिखी जो लोगों के बीच फिलहाल चर्चा में है। यह पेंटिंग भले ही समझ में ना आई हो लेकिन एक मां के दिल को छू गई।

क्या है Priyanka Chopra द्वारा शेयर की गई तस्वीर में खास

दरअसल तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती एक पेंटिंग को हाथ में रखी हुई नजर आ रही है जिसे उन्होंने खुद बनाया है। इसके साथ ही कैप्शन में प्रियंका ने लिखा ममा मुझे पकड़ी हुई है। भावुक कर देने वाली इमोजी के साथ हार्ट इमोजी शेयर करती हुई नजर आई और अब मालती के द्वारा बनाई गई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है और लोग इसे देखकर मां और बेटी के बीच की बॉन्डिंग पर प्यार लुटा रहे हैं।

मालती के साथ निक जोनस को भी सपोर्ट दिखती है प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने पति और बेटी के साथ पोस्ट शेयर करती हैं जो कुछ देर में लोगों के बीच चर्चा में होता है। आखिरी बार प्रियंका ने अपने पति ने निक जोनस के लिए एक पोस्ट शेयर कर कहा था कि “आप पर बहुत गर्व है आप सबसे सच्चे टैलेंटेड और सबसे मेहनती इंसान है जिन्हें मैं जानती हूं और यह मेरी तरफदारी नहीं है। आपको अपने भाइयों के साथ वहां देखना हॉलीवुड में अपनी लेगेसी को पक्का करते हुए देखकर यह मेरे लिए गर्व का पल था। आगे भी कई माइलस्टोन सेलिब्रेट करने के लिए बधाई हो जोनास ब्रदर्स।”

गौरतलब है कि फिलहाल प्रियंका अपनी बेटी को लेकर पोस्ट कर चर्चा में आ गई है। बहुत जल्द इंडियन फिल्म में वापसी कर रही है और उनकी पाइपलाइन में एसएस राजामौली की महेश बाबू के साथ वाराणसी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026