---Advertisement---

Priyanka Chopra की ‘द ब्लफ’ ने इस रिकॉर्ड को किया हासिल, बीवी की सक्सेस का निक जोनस ने मनाया जश्न

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की द ब्लफ फिलहाल काफी ट्रेंड में है और फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि इस सबके बीच फिल्म की सफलता को देखकर पति निक जोनस ने प्यार की बरसात की है। जाने क्या कहा उन्होंने।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 27, 2026 12:06 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: भारतीय सिनेमा से भले ही लंबे समय तक प्रियंका चोपड़ा दूर है लेकिन उनकी वापसी से पहले हॉलीवुड भी लकी साबित हुआ। दरअसल हाल ही में उनकी फिल्म द ब्लफ प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई और उसे लोगों द्वारा कुछ इस कदर प्यार दिया जा रहा है कि फिलहाल यह प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन चुकी है। वहीं इस सबके बीच अपनी एक्साइटमेंट एक के बाद एक पोस्ट शेयर कर प्रियंका चोपड़ा फैंस को दे रही है। आइए जानते हैं कैसे वाराणसी एक्ट्रेस पर निक जोनस ने प्यार की बरसात कर रहे हैं।

द ब्लफ से प्रियंका चोपड़ा इस तरह कर रही ट्रेंड

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा की सक्सेस की कहानी फैंस के साथ शेयर करते हुए दिखे। इस दौरान अपनी पत्नी की सफलता को एंजॉय करते हुए खुद को गर्वित बताते हैं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा की 25 फरवरी को रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म द ब्लफ को प्राइम वीडियो पर फिलहाल सबसे ज्यादा देखा जा रहा है और फरवरी की वॉच लिस्ट में यह शुमार हो चुकी है। जहां साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वर्ल्ड वाइड द ब्लफ नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

Priyanka Chopra की सक्सेस पर क्या बोले निक जोनस

प्राइम वीडियो पर द ब्लफ को सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है। वहीं इसके बाद बाकी फिल्मों का नाम है जिसमें ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ भी शुमार है लेकिन यह लिस्ट में काफी नीचे देखा जा सकता है। इस माइलस्टोन को शेयर करते हुए निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा की तारीफ की और कहा, “आगे बढ़ो बहुत गर्वित महसूस कर रहा हूं। दुनिया इसे प्यार कर रही है। एपिक फिल्म और तुम्हारा तारीफ के लायक परफॉर्मेंस प्रियंका चोपड़ा।”

गौरतलब है कि प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली प्रियंका चोपड़ा की द ब्लफ को लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। वहीं इस सब के बीच वह बहुत जल्द एसएस राजामौली की वाराणसी में दिखाई देंगे।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026