---Advertisement---

लेटेस्ट फोटोशूट में ‘बवाल’ नजर आई The Bluff एक्ट्रेस Priyanka Chopra, बोल्ड एक्सप्रेशन देख मदहोश हुए निक जोनस

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा लेटेस्ट फोटोशूट से चर्चा में आ गई है और इसमें एक्सप्रेशन और लुक देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि वह कमाल करती हुई नजर आई। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 30, 2024 12:24 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर एक तरफ हॉलीवुड फिल्मों को लेकर लोगों के बीच उनकी एक्साइटमेंट देखी जाती है। वहीं दूसरी तरफ वह स्टाइलिश लुक से लोगों को दीवाना बना देती है। वहीं इस सबके बीच उनका लेटेस्ट फोटोशूट फिलहाल चर्चा में है जिसमें वह अपने ग्लैमर से लोगों को क्लीन बोल्ड करती नजर आई और फैंस देखने के बाद तारीफ करने पर मजबूर हो गए। दरअसल प्रियंका का यह फोटोशूट Vogue के लिए है जिसमें वह एक से बढ़कर एक एक्सप्रेशन देकर लोगों के दिलों पर कहर बरपा रही हैं। आइए देखते हैं।

अलग-अलग लुक में Priyanka Chopra ने फैंस को बनाया दीवाना

जहां तक इन तस्वीरों की बात करें तो इसमें प्रियंका चोपड़ा अलग-अलग लुक में नजर आ रही है। कभी फुल स्लीवस जरीदार ड्रेस में तो कभी ऑफ शोल्डर ड्रेस में पोज दे रही प्रियंका का लुक दिलकश है। ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में तो कभी ऑरेंज ड्रेस में देसी गर्ल लोगों को दीवाना बनाती नजर आई। एक और तस्वीर की बात करें तो वह बैकलेस ड्रेस में किलर दिख रही हैं। स्मोकी मेकअप के साथ न्यूड लिप शेड्स और बोल्ड एक्सप्रेशन उनके इस फोटोशूट में चार चांद लगाने के लिए काफी है। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “बहुत ही विनम्र, बहुत ही सावधान। @vogueindia, 2024. भारत के कुछ बेहतरीन डिजाइनरों- सेवियो जॉन, अमित अग्रवाल, तरुण तहिलियानी, वरुण बहल, फाल्गुनी शेन पीकॉक, री-सेरेमोनियल और एशदीन द्वारा तैयार किए गए खूबसूरत, कस्टम क्रिएशन पहने हुए।”

Priyanka Chopra को देख क्या कह गए निक जोनस

हर एक तस्वीर में उनका दिलकश लुक देखने लायक है और यही वजह है कि इस तस्वीर को अब तक 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं तस्वीर पर न सिर्फ फैंस बल्कि सेलेब्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। फोटोशूट को देख पति निक जोनस ने लिखा wow wow wow। वहीं इस फोटोशूट को देख पत्रलेखा फायर इमोजी शेयर करती हुई नजर आई। तस्वीरों पर फैंस स्टनिंग, आईकॉनिक कहकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

इस फिल्म में दिखेंगी Priyanka Chopra

गौरतलब है कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ‘ (The Bluff) की शूटिंग खत्म कर सुर्खियों में आई थी। इस फिल्म में वह अपने जबरदस्त एक्शन से लोगों को दीवाना बनाने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shanaya Kapoor

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026