---Advertisement---

Priyanka Chopra का रेड फोर्ट ब्लास्ट में डर और अफरातफरी देख टूटा दिल, इंसाफ की उम्मीद के साथ लोगों से की ये अपील

Priyanka Chopra: रेड फोर्ट ब्लास्ट को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने एक पोस्ट लिखा और अपने दर्द को बयां करती हुई नजर आई है। आइए जानते हैं इंसाफ की उम्मीद के साथ लोगों को किस बात की सलाह दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 11, 2025 4:00 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भारत में भले ही ना हो लेकिन यहां से आज भी जुड़ी हुई है। यही वजह है कि अगर भारत में किसी को तकलीफ होती है तो दिल विदेश में बैठी एक्ट्रेस का भी टूटा है। ऐसे में रेड फोर्ट ब्लास्ट को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने अपने दर्द को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बयां करती हुई नजर आई। इस दौरान उन्होंने इंसाफ की उम्मीद लगाते हुए लोगों से खास अपील की है और रेड फोर्ट ब्लास्ट के बीच प्रियंका चोपड़ा का पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उन्होंने अपने दर्द को जिस अंदाज में बयां किया वह निश्चित तौर पर उनके फैंस के लिए झकझोर देने वाला है।

प्रियंका चोपड़ा ने रेड फोर्ट ब्लास्ट को लेकर जाहिर की चिंता

रेड फोर्ट ब्लास्ट को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “लाल किले से यह दृश्य देखकर बहुत दुख हुआ। इतना डर अफरा तफरी और दिल टूट गया। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं घायलों के साथ है और जान गंवाने वालों के लिए संवेदनाएं। जल्द ही कुछ जवाब मिलने की उम्मीद है इस बीच कृपया सुरक्षित और सतर्क रहें।” निश्चित तौर पर प्रियंका चोपड़ा ने इस पोस्ट के जरिए इंसाफ की उम्मीद जताई है और रेड फोर्ट ब्लास्ट को लेकर देसी गर्ल भी चिंतित नजर आई हैं।

देश से विदेश तक पहुंची रेड फोर्ट ब्लास्ट की गूंज

प्रियंका चोपड़ा के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा, रवीना टंडन, सोनू सूद, रिद्धिमा कपूर तक ने रेड फोर्ट ब्लास्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया के जरिए दी है। निश्चित तौर पर यह उन सभी लोगों के लिए आवाज बने हैं। इस दिल दहला देने वाली घटना में 8 लोगों की मौत बताई जा रही है। बॉलीवुड सेलेब्स के द्वारा दी गई प्रतिक्रिया के बीच प्रियंका चोपड़ा की आवाज भी बुलंद नजर आई है और विदेश से एक्ट्रेस ने अपनी दिल की बात कही है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फिलहाल एसएस राजामौली की फिल्म एसएसएमबी 29 को लेकर चर्चा में है जिसमें उनके साथ महेश बाबू के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आने वाले हैं। लंबे समय के बाद उनकी भारतीय फिल्म रिलीज होने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kunickaa Sadanand

फ़रवरी 11, 2026

फ़रवरी 11, 2026

Jasmine Sandlas

फ़रवरी 11, 2026

Subedaar Teaser

फ़रवरी 11, 2026

O Romeo Advance Booking

फ़रवरी 11, 2026

Parineeti Chopra

फ़रवरी 11, 2026