---Advertisement---

मालती और निक को छोड़ आखिर क्यों भारत पहुंची Priyanka Chopra? फ्लोरल प्रिंट स्टाइलिश लुक में देखते रह गए फैंस

Priyanka Chopra:प्रियंका चोपड़ा आई भारत, सोशल मीडिया पर चर्चा में है उनका लुक, देखने के बाद फैंस की बढ़ी दीवानगी, नहीं हट रही किसी की निगाहें।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 23, 2024 10:57 पूर्वाह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक अलग छाप छोड़ चुकी प्रियंका चोपड़ा भारत पहुंची तो सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। इंटरनेट पर फिलहाल एयरपोर्ट से उनकी तमाम तस्वीरें काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद फैंस की बेताबी बढ़ गई है। जिसने भी उन्हें देखा बस देखते रह गया। फ्लोरल प्रिंट स्टाइलिश लुक में वह जिस अंदाज में नजर आई वह किसी को भी दीवाना बना देने के लिए काफी है। यही वजह है की देसी गर्ल चर्चा में है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर क्यों प्रियंका चोपड़ा आई हैं भारत। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर जिसकी वजह से लाइमलाइट में है हसीना।

इस वजह से भारत आई है प्रियंका

दरअसल प्रियंका चोपड़ा को सुबह-सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अचानक हसीना को देख लोगों के बीच हलचल मच गई कि आखिर क्यों वह भारत आई हैं लेकिन आपको बता दे कि अपनी मराठी फिल्म ‘पाणी’ ट्रेलर लॉन्च के लिए वह यहां आई हैं जो आदिनाथ कोठारे द्वारा निर्देशित है। फिल्म राजश्री एंटरटेनमेंट के साथ अपने बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के तहत प्रियंका और मधु चोपड़ा द्वारा निर्मित है।

स्टाइलिश लुक ने खींचा लोगों का ध्यान

एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा के लुक ने लोगों का दिल जीत लिया जहां वह फ्लोरल प्रिंट लॉन्ग श्रग के साथ मैचिंग ट्रैक पैंट को कैरी करती हुई नजर आई। व्हाइट क्रॉप टॉप वाले इस को-ऑर्ड सेट में प्रियंका का हसीन लुक देख हर फैंस की धड़कन बढ़ गई और वह स्माइल के साथ लोगों से रूबरू हुई। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने डेनिम कैप को फ्लॉन्ट किया जिसमें उनका स्टाइलिश अंदाज देखने लायक है। फिलहाल सोशल मीडिया पर फैंस प्रियंका के लुक को देख तारीफ करने पर मजबूर है।

फिल्मों को लेकर चर्चा में है Priyanka Chopra

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्ल्फ’ की शूटिंग हाल ही में खत्म की है जिसमें वह एक्शन अंदाज से लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार है। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो कहा जा रहा है कि वह फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आ सकती है जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ दिखाई दे सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026