---Advertisement---

आखिर क्यों Priyanka Chopra के लिए यह जानवर है खास? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे शॉक्ड

Priyanka Chopra: ऑस्ट्रेलिया में प्रियंका चोपड़ा की हुई एक क्यूट जानवर से मुलाकात, मिलने के बाद एक्साइटेड हुई देसी गर्ल ने बताई क्या है उनकी फीलिंग। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 29, 2024 11:02 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 30, 2024 1:35 अपराह्न

Priyanka Chopra
Follow Us
---Advertisement---

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक अलग छाप छोड़ चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। वह अक्सर फैंस के साथ रूबरू होने के लिए अपनी होलीडे वेकेशन से लेकर प्रोफेशनल फोटोज तक शेयर करती हैं और फैंस को अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट से रूबरू करवाती है। इस तरह के बीच प्रियंका अपने नाम से प्रेरित एक क्यूट जानवर से मिली जिसकी झलक शेयर कर उन्होंने अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इन फोटोज में खास जिसकी वजह से सुर्खियों में आई प्रियंका।

अपने नाम से प्रेरित इस जानवर से मिलीं Priyanka Chopra

फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग में काफी बिजी है लेकिन इस दौरान वह समय निकालकर दोस्तों के साथ एक खास जगह पर पहुंची। जहां कुछ ऐसा हुआ जिसे जानने के बाद प्रियंका शॉक्ड रह गई। दरअसल इस बार प्रियंका ऑस्ट्रेलिया के पैराडाइज कंट्री पहुंची जहां वह 8 महीने की कोआला से मिली जिसका नाम उनके नाम पर रखा गया है और इसे जानने के बाद प्रियंका चोपड़ा की बोलती बंद हो गई। उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां वह शॉक्ड है। इसके लिए वह टीम को धन्यवाद देती नजर आई।

प्रियंका चोपड़ा की एक्साइटमेंट

तमाम झलकियां शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, “8 महीने के कोआला का नाम मेरे नाम पर रखा गया बहुत प्यारा। इस प्यारे सरप्राइज के लिए और हमें सबसे अद्भुत वन्यजीवों से परिचित कराने के लिए शुक्रिया। मीरकैट्स, कोआला, कंगारू, तस्मानियाई शैतान और डिंगो! ऑस्ट्रेलिया में वन्यजीव संरक्षण के लिए आप जो भी काम कर रहे हैं, उसके लिए आपका शुक्रिया। जादुई रविवार की दोपहर। आवाज को ऑन रखें।”

निक ने कहीं ये बात

इन तमाम झलकियों को देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस कमेंट किए बिना नहीं रह सके और उन्होंने अपनी पत्नी की तारीफ में कहा तुम बहुत क्यूट हो।जहां वहीं प्रियंका चोपड़ा के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक क्रॉप टॉप को ब्लू डेनिम और ग्रे ओवरकोट के साथ ब्लैक गॉगल्स और कैप के साथ फ्लॉन्ट कर रही हैं।

इस फिल्म में दिखेंगी प्रियंका

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फिलहाल ‘द ब्लफ’ की शूटिंग में बिजी चल रही है और इससे वह लगातार झलकियां भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हुई नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि वह फरहान अख्तर की बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आ सकती हैं जिसमें कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी दिखाई देंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arjun Kapoor

जून 26, 2026

Weight Loss

जून 25, 2026

Jalaun Viral Video

जून 25, 2026

Chauhaan Teaser

जून 25, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Video

जून 25, 2026