---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 17: तीसरे शनिवार को भी Allu Arjun की छप्परफाड़ कमाई! Bahubali 2 और Baby John पर आ सकती है मुसीबत

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 17: 'पुष्पा 2 द रुल' सिनेमाघरों में 17वें दिन भी अपनी कमाई से लोगों को हैरान कर रही है। ऐसे में इस हफ्ते रिलीज होने वाली वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन को किस तरह टक्कर देगी यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। आइए जानते हैं कितनी रही 17वें दिन की कमाई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 22, 2024 11:11 पूर्वाह्न

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 17
Follow Us
---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 17: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल‘ (Pushpa 2 The Rule) अब ‘बाहुबली 2’ को एक मामले में टक्कर देने के लिए तैयार है। दरअसल इस फिल्म की कमाई 17वें दिन भी बरकरार रही और तीसरे शनिवार को फिल्म का जादू सिनेमाघरों में देखने को मिला। 17वें दिन की कमाई जानने के बाद निश्चित तौर पर आपके होश उड़ जाएंगे। प्रभास के फैंस के पैरों तले जमीन की रख सकती है क्योंकि फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। आइए जानते हैं आखिर कितनी रही प्रभास और रश्मिका की फिल्म की कमाई और सुकुमार निर्देशित इस फिल्म का जलवा किस कदर फैंस के बीच देखा गया है। क्या यह फिल्म बाहुबली 2 (Bahubali 2) को पछाड़ पाएगी या बेबी जॉन (Baby John) से तकरार करेगी।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 17 के बाद Bahubali 2 को मिली टक्कर

अगर 17वें दिन तक की ‘पुष्पा 2 द रूल’ की बात करें तो हिंदी भाषा में यह पहले ही स्त्री 2 को मात देकर पहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है लेकिन भारत भर में कमाई की बात करें तो यह बहुत जल्द बाहुबली 2 को टक्कर देने वाली है। 1700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी बाहुबली 2 फिल्म की भारत में कमाई 1040 करोड रुपए था। ऐसे में 1029 करोड रुपए की कमाई कर चुकी पुष्पा 2 इस हफ्ते में मुसीबत बन सकती है और बाहुबली 2 के इस रिकार्ड को तोड़ सकती है।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 17 की कमाई में फिर हिंदी का कमाल

‘पुष्पा 2 द रुल’ की बात करें तो इस फिल्म की 17वें दिन यानी तीसरे शनिवार को 25 करोड रुपए की कमाई हुई है। तेलुगू वर्जन ने 4.35 करोड रुपए छापे हैं तो हिंदी में 20 करोड़ की कमाई हुई है। तमिल भाषा में 0.55 करोड़ तो कन्नड़ भाषा में फिल्म की कमाई 0.08 करोड़ रुपये रही।मलयालम भाषा में पुष्पा 2 द रूल ने 0.02 करोड रुपए की कमाई की है। वहीं इतने में यह तो तय है कि एक बार फिर हिंदी नेट के फैंस ने ज्यादा प्यार लुटाया है और पुष्पा 2 पर पैसों की बारिश हुई है।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 17 के बाद किस भाषा में कितनी कमाई

Pushpa 2 The Rule की कमाई की बात करें तो 17 में दिन तक फिल्म ने 1039.9 करोड रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है जिसमें तेलुगू वर्जन की 302.35 करोड रुपए है तो हिंदी में 652.9 करोड रुपए, तमिल भाषा में फिल्म की कमाई 53.4 करोड़ रुपए है। कन्नड़ में 7.24 करोड़ इस सब के बीच मलयालम में फिल्म ने 14.01 करोड रुपए कमाए हैं।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 17: जानें हर दिन की कमाई

दिन 1 स्क्रीनिंग के साथ (5 दिसंबर) 175.1 करोड़ रुपये
दिन 2 (6 दिसंबर) 93.8 करोड़ रुपये
दिन 3 (7 दिसंबर) 79.5 करोड़ रुपये
दिन 4 (8 दिसंबर) 72 करोड़ रुपये
दिन 5 (9 दिसंबर) 64 करोड़ रुपये
दिन 6 (10 दिसंबर) 56 करोड़ रुपये
दिन 7 (11 दिसंबर) 56 करोड़ रुपये
दिन 8 (दूसरा शुक्रवार)- 36.4 करोड़ रुपये
दिन 9 (दूसरा शनिवार)- 63.3 करोड़ रुपये
दिन 10 (दूसरा रविवार)- 75 करोड़ रुपये
दिन 11 (दूसरा सोमवार)- 27.75 करोड़ रुपये

दिन 12 (दूसरा सोमवार): 26.95 करोड़ रुपये
दिन 13 (दूसरा मंगलवार): 23.35 करोड़ रुपये
दिन 14 (दूसरा बुधवार): 20.8 करोड़ रुपये
दिन 15 (तीसरा गुरुवार): 17.65 करोड़ रुपये
दिन 16 (तीसरा शुक्रवार): 13.75 करोड़ रुपये
दिन 17 (तीसरा शनिवार): 25 करोड़ रुपये

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 17 के बाद इस हफ्ते बन सकती है इन फिल्मों के लिए तकरार

जहां तक बात करें वर्ल्डवाइड कमाई की तो ‘पुष्पा 2 द रूल’ की 1453.3 करोड रुपए की कमाई 17 दिन तक हुई है। ऐसे में अगर बाहुबली 2 से टक्कर की बात करें तो बाहुबली 2 की कमाई 1788.6 करोड़ रुपए हुई है। क्या आगे यह फिल्म बाहुबली 2 को मात देकर वर्ल्डवाइड भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी। वहीं इस हफ्ते ‘पुष्पा 2 द रुल’ बाहुबली 2 के साथ-साथ 25 दिसंबर को वरुण धवन और कीर्ति सुरेश की फिल्म के लिए मुसीबत बनेगी यह देखना भी दिलचस्प होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026