---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 19: मंडे कमाई में औंधे मुंह गिरी Allu Arjun की फिल्म! क्या Bahubali 2 को मात देने की ख्वाहिश होगी पूरी

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 19: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' की 19वें दिन की कमाई में भारी गिरावट आई है। इसके साथ ही अब फिल्म आगे क्या कमाल दिखाती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 24, 2024 11:06 पूर्वाह्न

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 19
Follow Us
---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 19: तीसरे सोमवार को ‘पुष्पा 2 द रूल‘ (Pushpa 2 The Rule) की कमाई में एक बार फिर भारी गिरावट दर्ज की गई। दूसरे वीकेंड शानदार कमाई करने के बाद अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म पुष्पा 2 की कमाई के आंकड़े लगातार 19 दिन के बाद सबसे कम रही है। ऐसे में फिल्म को क्रिसमस के मौके पर वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन से तकरार देखना वाकई काफी दिलचस्प होने वाला है। अब क्या पुष्पा 2 भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बनकर ही रह जाएगी या बाहुबली 2 को मात दे पाएगी यह प्रश्न है। ‘पुष्पा 2 द रूल’ की 19वें दिन की कमाई निश्चित तौर पर अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए चौका देने वाली है।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 19 जान नहीं होगा यकीन

जहां तक बात करें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ की तो 19वें दिन की कमाई की तो Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 12.25 करोड रुपए के आंकड़े पर कर लिए है। वहीं अगर हर भाषा में कमाई की बात करें तो तेलुगु में इस फिल्म की कमाई 2.2 करोड़ रुपये रही तो हिंदी में एक बार फिर जलवा देखने को मिला। फिल्म ने 9.75 करोड रुपए छापे हैं। तमिल भाषा में 0.25 करोड़ की कमाई हुई है तो कन्नड़ में 0.04 करोड़ मलयालम भाषा में 0.01 करोड़ की कमाई के साथ ‘पुष्पा 2’ 19वें दिन भी सिनेमाघर में जादू दिखा रही है।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 19 के बाद देखें प्रतिदिन की कमाई

दिन 1 स्क्रीनिंग के साथ (5 दिसंबर) 175.1 करोड़ रुपये
दिन 2 (6 दिसंबर) 93.8 करोड़ रुपये
दिन 3 (7 दिसंबर) 79.5 करोड़ रुपये
दिन 4 (8 दिसंबर) 72 करोड़ रुपये
दिन 5 (9 दिसंबर) 64 करोड़ रुपये
दिन 6 (10 दिसंबर) 56 करोड़ रुपये
दिन 7 (11 दिसंबर) 56 करोड़ रुपये
दिन 8 (12 दिसंबर)- 36.4 करोड़ रुपये
दिन 9 (13 दिसंबर)- 63.3 करोड़ रुपये
दिन 10 (14 दिसंबर)- 75 करोड़ रुपये
दिन 11 (15 दिसंबर)- 27.75 करोड़ रुपये
दिन 12 (16 दिसंबर): 26.95 करोड़ रुपये
दिन 13 (17 दिसंबर): 23.35 करोड़ रुपये
दिन 14 (18 दिसंबर): 20.8 करोड़ रुपये
दिन 15 (19 दिसंबर): 17.65 करोड़ रुपये
दिन 16 (20 दिसंबर): 13.75 करोड़ रुपये
दिन 17 (21 दिसंबर): 25 करोड़ रुपये
दिन 18 (22 दिसंबर): 33.25 करोड़ रुपये
दिन 19 (23 दिसंबर): 12.25 करोड़ रुपये

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 19 के बाद क्या है हिंदी और तेलुगु भाषा में Allu Arjun की Total कमाई

अगर पूरी कमाई को देख तो अल्लू अर्जुन की फिल्म ने अब तक 1074.85 करोड रुपए की कमाई भारत भर में कर चुकी है जिसमें तेलुगू वर्जन में 309.7 करोड रुपए तो हिंदी में 689.4 करोड रुपए, तमिल भाषा में 54.3 करोड रुपए की कमाई की है तो कन्नड़ में 7.4 करोड़, मलयालम भाषा में फिल्म की कमाई 14.05 करोड़ रुपए बताई जा रही है। निश्चित तौर पर अल्लू अर्जुन और रश्मिका की फिल्म भारत में अपना जलवा दिखा रही है। उम्मीद जताई जा रही है की फिल्म इस वीकेंड तक करीब 1200 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 19 के बाद क्या है वर्ल्डवाइड कमाई का हाल

वर्ल्डवाइड ‘पुष्पा 2 द रूल’ की कमाई पर नजर डालें तो अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 1506 करोड रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द फिल्म 1600 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो काफी हद तक संभव है की फिल्म ‘बाहुबली 2’ को मार देकर अपनी जगह दूसरी सबसे बड़ी इंडियन फिल्म की लिस्ट में शुमार कर ले। जहां बाहुबली की बात करें तो फिल्म ने 1416 करोड रुपए की कमाई भारत में की थी तो वर्ल्ड वाइड इस फिल्म का कलेक्शन 1788.06 रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026