---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 20: वर्ल्डवाइड Dangal की कमाई से कितनी दूर है Allu Arjun की फिल्म? जानें हिंदी भाषा में कितने करोड़ बटोरे

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 20: 20वें दिन की कमाई ने एक बार फिर बनाया रिकॉर्ड, 700 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है हिंदी भाषा की फिल्म, आइए जानते हैं लेटेस्ट आंकड़ा और फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई कितनी रही। आखिर किस कदर दिखा 20वें दिन क्रेज।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 25, 2024 11:21 पूर्वाह्न

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 20
Follow Us
---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 20: 20 दिन से ‘पुष्पा 2 द रूल’ (Pushpa 2 The Rule) की कमाई पर फैंस की नजर बनी हुई है। हर दिन  अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म कितनी कमाई करती है इसे जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। वहीं इस सबके बीच 20वें दिन का कलेक्शन फिलहाल चर्चा में है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म की कमाई 1600 करोड़ है और ऐसे में आमिर खान की दंगल के रिकॉर्ड पर नजर बनी हुई है। आइए जानते हैं आखिर कितनी रही तीसरे हफ्ते में मंगलवार की कमाई और क्या यह एक बार फिर लोगों को चौंकाने में कामयाब रही। तीसरे मंगलवार यानी क्रिसमस से एक दिन पहले किस कदर चला है सिनेमाघरों में दर्शकों के प्यार का जादू लेटेस्ट आंकड़े को देखने के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 20 में जाने किस भाषा की ऑडिएंस से मिला प्यार

जहां तक बात करें फिल्म की 20वें दिन की कमाई की तो अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने 14.25 करोड़ रुपए छापे हैं। निश्चित तौर पर यह कमाई सोमवार से ज्यादा रही है लेकिन अभी भी ‘पुष्पा 2’ का सफर दिलचस्प होने वाला है क्योंकि बाहुबली 2 और आमिर खान की फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ना बाकी है। 20वें दिन कमाई में तेलुगु भाषा में 2.35 करोड़ रुपए की कमाई हुई है तो हिंदी भाषा में 11.5 करोड़ रुपए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहा है। कन्नड़ भाषा में 0.04 करोड़ तो मलयालम में 0.01 करोड़ और तमिल भाषा में ‘पुष्पा 2 द रूल’ की कमाई 0.35 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 20 के बाद हिंदी फैंस से किस कदर मिला Allu Arjun को प्यार

  • पहले हफ्ते की कमाई – 433.50 करोड़ रुपए
  • दूसरे हफ्ते की कमाई- 199 करोड़ रुपए
  • शुक्रवार – 12.50 करोड़ रुपए
  • शनिवार – 20.50 करोड़ रुपए
  • रविवार – 27 करोड़ रुपए
  • सोमवार – 11.75 करोड़ रुपए
  • मंगलवार – 14.25 करोड़ रुपए

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 20 के बाद Allu Arjun की फिल्म की कुल कमाई

वहीं इस सबसे हटके अगर ‘पुष्पा 2 द रूल’ की कुल कमाई की बात करें तो फिर 1100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है। जहां फिल्म में हिंदी भाषा में 701.65 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है तो तेलुगु भाषा में फिल्म की कमाई 312.05 करोड़ रुपए रहा। तमिल भाषा में 14.65 करोड़ तो कन्नड़ में 7.44 करोड़ और मलयालम में 14.06 करोड़ की कमाई हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस वीकेंड तक फिल्म अपना जलवा और दिखाएगी क्योंक वीकेंड के साथ-साथ इस हफ्ते क्रिसमस त्योहार भी है।

Pushpa 2 Collection वर्ल्डवाइड 1600 करोड़ रुपये के पार हुई Allu Arjun की फिल्म क्या Dangal के लिए बनेगी मुसीबत

वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 1600 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने तो अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने वर्ल्डवाइड 1625.31 करोड़ रुपए की कमाई की है। 8 साल पहले रिलीज हुई दंगल फिल्म ने दुनिया भर में 2070.3 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब ऐसे में 2000 से ज्यादा की कमाई कर चुकी आमिर खान की फिल्म को वर्ल्ड वाइड अल्लू अर्जुन मात दे पाते हैं या नहीं यह देखना वाकई फैंस के लिए पहेली बनी हुई है। हालांकि अभी ‘पुष्पा 2 द रूल’ का सिनेमा घरों में सफर देखना दिलचस्प है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026