---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 24: क्या चौथे शनिवार भी Aamir Khan की Dangal को Allu Arjun ने दिया चकमा! जानिए कौन पड़ा किस पर भारी

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 24: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2' दंगल के करीब कमाई के मामले में पहुंच चुकी है। ऐसे में 24 दिन का कलेक्शन जानकर आप एक बार फिर हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 29, 2024 11:20 पूर्वाह्न

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 24
Follow Us
---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 24: 24वें दिन के बाद भी अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पुष्पा 2 द रूल‘ (Pushpa 2 The Rule) का कहर देश ही नहीं दुनिया में भी बरकरार है। जहां फिल्म 1500 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है तो वही भारत में इसकी कमाई 1101 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। फिल्म की 24 दिन कमाई किसी को भी दंग कर देने के लिए काफी है और निश्चित तौर पर फिल्म धुआंधार कमाई के सामने बेबी जॉन से लेकर स्त्री 2 तक को मात देने में कामयाब रही है। वहीं फिल्म प्रभास की ‘बाहुबली 2’ और आमिर खान (Aamir Khan) की दंगल (Dangal) को टक्कर दे पाती है या नहीं यह देखना फिलहाल काफी दिलचस्प होने वाला है। आइए जानते हैं आखिर 24वें दिन कितना रहा दोनों का कलेक्शन।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 24 में हर भाषा की जानें कमाई

24वें दिन फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने 12.5 करोड रुपए हैं। तेलुगु में फिल्म की कमाई 2.1करोड रुपए रही तो हिंदी में 10 करोड़, तमिल भाषा में 0.35 करोड़ तो कन्नड़ में 0.04 करोड रुपए है। मलयालम भाषा में फिल्म की कमाई 0.01 करोड़ रुपए रहा है। निश्चित तौर पर एक बार फिर हिंदी फैंस का अल्लू अर्जुन पर प्यार देखने को मिला।

Pushpa 2 The Rule Collection Day 24 के बाद देखें इन आंकड़ों पर नजर

तेलुगु भाषा: 322.23 करोड़ रुपये
हिंदी भाषा: 741.15 करोड़ रुपये
तमिल भाषा: 56.3 करोड़ रुपये
कन्नड़: 7.57 करोड़ रुपये
मलयालम: 14.1 करोड़ रुपये
कुल कमाई: 1141.35 करोड़ रुपये

सप्ताह (8 दिन)- 433.50 करोड़ रुपये
सप्ताह 2- 199 करोड़ रुपये
सप्ताह 3- 107.75 करोड़ रुपये
दिन 23- 8.75 करोड़ रुपये

Pushpa 2 Box Office Collection Day 24 वर्ल्ड वाइड जलवा दिखा रहे Allu Arjun

वर्ल्डवाइड पुष्पा 2 की बात करें तो ऑफीशियली यह 1500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर एक रिकॉर्ड कायम कर चुकी है। वहीं दूसरी तरफ मेकर्स की तरफ से इस बात की भी पुष्टि की है कि यह 1705 करोड़ की सबसे तेज कमाई के साथ 1700 करोड़ के कलेक्शन करने वाली भारत की पहली इंडियन फिल्म बन गई है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प है कि आखिर कब तक फिल्म प्रभास की बाहुबली 2 को मात देती है और आमिर की दंगल के करीब पहुंचती है।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 24 में Allu Arjun से पीछे रही Aamir Khan की Dangal

जहां तक बात करें आमिर खान की दंगल की तो 24वें दिन यानी चौथे हफ्ते इस फिल्म ने भारत में कुल 4.24 करोड रुपए की कमाई की थी जिसमें हिंदी में आमिर ने 4.14 करोड रुपए छापे थे तो तमिल में 0.1 करोड़, निश्चित तौर पर ये आंकड़े अल्लू अर्जुन की फिल्म के आगे काफी कम है। यह भी सच है कि पुष्पा 2 की बजट आमिर की दंगल के सामने ज्यादा है।

वहीं 4 हफ्ते के बाद दंगल का कलेक्शन 15.08 करोड रुपए रहा जहां हिंदी में इसने 14.66 करोड रुपए की कमाई की है तो तमिल में 0.42 करोड़ रहा है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि चौथे हफ्ते में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 क्या कमाल दिखाती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026