---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 6: SRK की Jawan को इस मामले में छक्के छुड़ाकर Allu Arjun ने छापे इतने करोड़, जानें विदेश का हाल

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 6: अल्लू अर्जुन की फिल्म ने इस मामले में शाहरुख खान को मात देकर कमाए हैं इतने करोड रुपए, छठे दिन की कमाई जानकर आपके उड़ जाएंगे होश। वर्ल्डवाइड हजार करोड़ के आंकड़े को पार करने के लिए तैयार है फिल्म। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 11, 2024 11:23 पूर्वाह्न

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 6
Follow Us
---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 6: ‘पुष्पा 2 द रूल‘ (Pushpa 2 The Rule) जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वह हर दिन एक नए रिकॉर्ड को हासिल कर रही है। ऐसे में 6 दिन की कमाई की बात करें तो यह शाहरुख खान की ‘जवान’ को मात देने में कामयाब रही है। एक बार फिर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) सीक्वल फिल्म में अपना जलवा दिखाने में कामयाब हुए हैं और 6 दिनों में ही उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर वह रिकॉर्ड पार कर चुके हैं जहां तक पहुंचना फिलहाल किसी और फिल्म के लिए काफी मुश्किल साबित हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर छठे दिन कितनी रही फिल्म की कमाई और क्या है विदेश में हाल।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 6 में जानें किस भाषा में हुई है कितनी कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने 52 करोड रुपए का आंकड़ा पार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक 52.50 करोड़ की कमाई करने वाली यह फिल्म हिंदी नेट में 38 करोड रुपए का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही तेलुगू नेट में 10 से 11 करोड रुपए की कमाई हुई है। कन्नड़ भाषा में अल्लू अर्जुन की फिल्में 4 करोड़ की कमाई की है तो तमिल भाषा में 3.5 करोड रुपए छापे हैं।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 6 में हिंदी नेट नें Allu Arjun ने SRK की जवान को दी मात

हिंदी नेट कलेक्शन की बात करें तो फिलहाल फिल्म की कमाई 370 करोड रुपए बताई जा रही है जिसके बाद अल्लू अर्जुन ने शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को मात देने में कामयाब हुई है। पहले सप्ताह में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म की बात करें तो ‘जवान’ ने 351 करोड रुपए की कमाई की थी और वही अब पुष्पा 2 में अपना रास्ता साफ कर लिया है और ऐसे में शाहरुख खान मात खा गए।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 6 में वर्ल्डवाइड भी दिख रहा जलवा

इस सबसे परे अगर बात करें वर्ल्ड वाइड कमाई की तो अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने रविवार को 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। सोमवार को फिल्म की कमाई 880 करोड़ बताई जा रही थी। वहीं अब मंगलवार को रिपोर्ट की माने तो 950 करोड रुपए का आंकड़ा वर्ल्डवाइड पार कर लिया है।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 6 से पहले देखें अब तक हर दिन की कमाई

प्रीमियर पर कमाई: Rs 10.65 crore
पहला दिन: 164.25 करोड़ रुपये
दूसरा दिन: 93.8 करोड़ रुपये
तीसरा दिन: 119.25 करोड़ रुपये
चौथा दिन: 141.05 करोड़ रुपये
पांचवां दिन: 64.5 करोड़ रुपये
छठा दिन: 52.50 करोड़ रुपये
कुल: 645.95 करोड़ रुपये

Disclaimer: इस लेख में बताए गए बॉक्स ऑफिस के आंकड़े अनुमानित हैं और वास्तविक संख्याओं से भिन्न हो सकते हैं। DNP India इस डाटा की सटीकता की पुष्टि या गारंटी नहीं देता है, क्योंकि यह इंटरनेट से सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी पर आधारित है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026