---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule: इस दिन आ रहा ‘पुष्पा पुष्पा’ सॉन्ग, खतरनाक टीजर दिखाकर अल्लू अर्जुन ने लोगों के उड़ाए होश

Pushpa 2 The Rule: 'पुष्पा पुष्पा' गाने के टीजर को शेयर कर मेकर्स ने बढ़ाई फैंस की बेकरारी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, कब होगा रिलीज।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 24, 2024 4:50 अपराह्न

Pushpa 2 The Rule
Follow Us
---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल‘ का लोग भी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। जहां बीते दिन मेकर्स ने इस बात की अनाउंसमेंट की थी कि आज फिल्म के पहले सिंगल ट्रैक का टीजर जारी किया जाएगा। वहीं अब टीजर के साथ गाने के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई। कहने में दो राय नहीं है कि फैंस की एक्साइटमेंट को बरकरार रखने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में उन्होंने इस टीजर को शेयर कर एक बार फिर लोगों की बेकरारी बढ़ाते हुए नजर आए।

ट्विस्टेड टीजर के साथ रिलीज तारीख की घोषणा

अल्लू अर्जुन ने इस टीजर को अपने इंस्टाग्राम से शेयर कर कैप्शन में लिखा, “पुष्पा 2 द रूल का पहला सिंगल पुष्पा पुष्पा 1 मई 11:07 AM पर जारी किया जाएगा। एक बार फिर ट्विस्टेड वीडियो पर लोगों की निगाहें अटक गई। कहने में दो राय नहीं है कि टीजर वाकई काफी एक्साइटिंग है और ट्विस्टेड वीडियो को देखने के बाद फैंस का खुमार अलग-अलग लेवल पर है। जंगल के बीच हवेली चारों तरफ अंधेरा और अल्लू अर्जुन की खास झलक ने इस टीजर में मसाले भरने का काम किया है। यही वजह है कि फैंस इसे देखने के बाद दीवाने हो रहे हैं।

देख यूजर्स हुए क्रेजी

कुछ मिनट में इस वीडियो को 33000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वही कमेंट में इस गाने को लेकर फैंस ने अपनी बेताबी जाहिर की है। एक यूजर ने कहा इंतजार नहीं कर सकता तो दूसरे ने लिखा अल्लू अर्जुन आपका वाकई कोई जवाब नहीं है। एक यूजर ने कहा अब मैं 1 मई को फोन पकड़ कर बैठा रहूंगा तो दूसरे ने कहा पुष्पा की याद में जिया जले।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ पिछले लंबे समय से काफी डिमांड में है और लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में मेकर्स फैंस को तोहफा देने वाले हैं और यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। इससे पहले टीजर को देखने के बाद फैंस के बीच इसका खुमार काफी ज्यादा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026