---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Trailer: ‘ढाई अक्षर नाम छोटा हैं लेकिन शान बहुत बड़ा’ 2 मिनट 48 सेकेंड में छाए Allu Arjun, लोग बोले- ‘पुष्पा मतलब ब्रांड’

Pushpa 2 The Rule Trailer: पुष्पा 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड में आ गया है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। लगभग ढाई मिनट के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है और रिलीज होने के तुरंत बाद ही लाखों व्यूज मिले हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 17, 2024 6:15 अपराह्न

Pushpa 2 the Rule Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Pushpa 2 The Rule Trailer: बेसब्री से फैंस जिस चीज का इंतजार कर रहे थे वो पल आखिरकार आ ही गया, जी हां  ‘पुष्पा 2 द रूल‘ (Pushpa 2 The Rule) का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो ही गया है। इस ट्रेलर की स्क्रीनिंग बिहार के पटना में रखी गई थी जिससे खासकर उन ऑडियंस को सरप्राइज किया जा सके जो साउथ इंडियन सिनेमा से खास ताल्लुक नहीं रखते। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और  रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की इस फिल्म को पैन इंडिया बनाने के लिए मेकर्स का ये फैसला मास्टर स्ट्रोक माना जा सकता है। पुष्पा -2 में साउथ इंडिया के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन लीड रोल में है और पुष्पा -1 की ग्रैंड सक्सेस के बाद इस फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप बना हुआ है। ये देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।

Pushpa 2 the Rule Trailer में है एक से बढ़कर एक डायलॉग

Credit- Tseries

ट्रेलर में लीड किरदारों में एक फहाद फाजिल भी ग्रैंड एंट्री के साथ धमाका करते नजर आ रहे है और उनके सामने अल्लू अर्जुन यानी पुष्पा के डायलॉग का नया वर्जन सामने आया है जो है पुष्पा फायर नहीं वाइल्ड फायर है । पिछली बार की तरह ये डायलॉग भी फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बनाने वाला है। 2 मिनट 48 सेकंड के इस ट्रेलर में एक से बढ़कर एक डायलॉग है जहां एक जगह पर कहा जाता है कि पुष्पा मतलब ब्रांड। वही ट्रेलर की शुरुआत में आवाज आती है कौन है यह आदमी उसे ना पैसे की परवाह है ना पावर का खौफ।

Pushpa 2 the Rule Trailer को देख यूजर्स हुए फैन

वहीं इस ट्रेलर को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा फायर नहीं वर्ल्ड फायर है अपना पुष्पा। तो एक ने कहा पुष्पा मतलब ब्रांड। एक ने कहा, “अल्लू अर्जुन पुष्पा भाई झुकेगा नहीं।” एक ने लिखा, “इंटरनेशनल है मैं।” एक यूजर ने कहा, “यह तो तबाही है।” सुकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस ट्रेलर में रश्मिका मंदाना की भी झलक दिखाई गयी है लेकिन पुरे ट्रेलर में अल्लू छाए रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026