---Advertisement---

Pushpa Pushpa: गाने के लिरिक्स से खतरनाक अंदाज में अल्लू अर्जुन ने बनाया दीवाना, दाढ़ी में स्वैग देख सहम जाएंगे आप

Pushpa Pushpa: अल्लू अर्जुन ने अपने अलग अंदाज से 'पुष्पा पुष्पा' गाने में दिखाया जलवा, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल, फैंस लूटा रहे हैं खूब प्यार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 1, 2024 5:22 अपराह्न

Pushpa Pushpa
Follow Us
---Advertisement---

Pushpa Pushpa:पुष्पा 2 द रूल‘ से अल्लू अर्जुन अपना जलवा दिखाने के लिए आ रहे हैं और ऐसे में फिल्म का गाना ‘पुष्पा पुष्पा’ लिरिक्स को लेकर उन्होंने एक अलग ही क्रेज दिखाया है। इस गाने का पिछले लंबे समय से लोग इंतजार कर रहे थे। वहीं मेकर्स ने इस बात की घोषणा की थी कि यह गाना 1 मई को 11:07 बजे जारी किया जाएगा लेकिन कुछ घंटे की देरी के बाद ‘पुष्पा पुष्पा’ रिलीज कर दिया गया है। कहने में दो राय नहीं है कि इस गाने में अल्लू अर्जुन का अंदाज हर बार की तरह काबिले तारीफ था और वह पूरी तरह से लाइमलाइट में आ गए हैं।

गाने ने बढ़ाई लोगों की बेचैनी

जब से यह गाना रिलीज किया गया या सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है और लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। अल्लू अर्जुन अपने अलग अंदाज से फैंस को लुभाने में कामयाब हुए और निश्चित तौर पर गाने के लिरिक्स से लेकर धुन तक को सुनने के बाद आप झूमने के लिए मजबूर हो जाएंगे। यह गाना आपको ‘पुष्पा 2’ फिल्म के लिए एक्साइटेड करने के लिए काफी है और आपको खुद-ब-खुद समझ में आ जाएगा कि क्यों अल्लू अर्जुन सुपरस्टार कहलाते हैं। ‘पुष्पा पुष्पा’ गाने में वह खुमार है जो आपकी बेचैनी बढ़ा देने के लिए काफी है।

पहले से खौफनाक हो गए अल्लू अर्जुन

रिलीज होने के साथ इस गाने को खूब प्यार मिल रहा है और फैंस इसे जबरदस्त हिट बता रहे हैं। इस गाने के वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह अल्लू अपने खतरनाक अंदाज से ‘पुष्पा द रूल’ में तहलका मचाने वाले हैं और यह लोगों को एक्साइटेड करने के लिए काफी है। इसे देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि पुष्पा पहले से ज्यादा खतरनाक हो गया है। पुष्पा और उसका खौफनाक अंदाज इस बार क्या तबाही मचाएगी इसे देखने के लिए आप यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में एंजॉय कर सकते हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026