---Advertisement---

R Madhavan: पद्मश्री से सम्मानित धुरंधर एक्टर के सफर को आकार देने में किसने निभाई भूमिका, अवार्ड को क्यों बताया जिम्मेदारी

R Madhavan: आर माधवन ने पद्मश्री सम्मान पाने को लेकर अपने दिल की बात करते हुए नजर आया और इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उनका यह सफर पूरा हो सका है। आइए जानते हैं डीटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 26, 2026 10:53 पूर्वाह्न

R Madhavan
Follow Us
---Advertisement---

R Madhavan: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में कई दिग्गज भूमिका निभाने वाले आर माधवन को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों जान में बसते हैं और यही वजह है कि 3 इडियट्स जैसी फिल्मों से लेकर धुरंधर जैसी दमदार छवि के लिए उन्हें लोगों की जमकर सराहना मिलती है। वहीं इस सब के बीच आर माधवन ने पद्मश्री से सम्मानित होने को लेकर अपनी दिल की बात कहते हुए नजर आए। इस दौरान उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए दिखे जिनकी वजह से उनका यह सफर मुमकिन हो सका है।

सपने को आकार देने में किसने दिया R Madhavan का साथ

 

View this post on Instagram

 

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

आर माधवन ने लिखा, “मैं बहुत शुक्रगुजार और विनम्रता के साथ पद्मश्री स्वीकार करता हूं। मुझे मिला यह सम्मान मेरे सपनों से भी बढ़कर है, और मैं इसे अपने पूरे परिवार की तरफ से लेता हूं, जिनका लगातार सपोर्ट और विश्वास मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा है। यह पहचान सिर्फ मेरे गुरुओं के आशीर्वाद, मेरे शुभचिंतकों की सद्भावना, जनता के प्यार और हौसले, और सबसे बढ़कर, भगवान की कृपा से ही मुमकिन हुई है। उन सभी ने मेरे सफर को आकार देने और मुझे इस पल तक पहुंचाने में बहुत कीमती भूमिका निभाई है।”

आर माधवन ने पद्मश्री को क्यों कहा जिम्मेदारी

वहीं आर माधवन ने आगे कहा, “मैं इसे सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी मानता हूं। मैं इस सम्मान को गरिमा, ईमानदारी और इसके मूल्यों के प्रति गहरी कमिटमेंट की भावना के साथ निभाने का वादा करता हूं। इस असाधारण एंडोर्समेंट और वैलिडेशन के लिए मेरा दिल शुक्रगुजार है, और मुझे उम्मीद है कि आने वाले सालों में भी मैं ईमानदारी, विनम्रता और लगन के साथ सेवा करता रहूंगा।”

निश्चित तौर पर भारत के सबसे बड़े अवार्ड में से एक पद्मश्री से सम्मानित होना आर माधवन के लिए बड़ी बात है और यह उनके फैंस के लिए भी काफी एक्साइटिंग है। लोग उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ में देखा गया।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026