---Advertisement---

आखिर क्यों चर्चा में है Mrs Undercover का टीजर, Radhika Apte के हाउस वाइफ से लेकर धाकड़ अंदाज ने मचाई खलबली

Radhika Apte Mrs Undercover: राधिका आप्टे की अपकमिंग फिल्म का टीजर काफी चर्चा में है। वीडियो में वह धाकड़ अंदाज से लेकर हाउस वाइफ किरदार तक में नजर आ रही हैं। उनका यह टीजर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 28, 2023 1:58 अपराह्न | Updated: मार्च 28, 2023 2:47 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Radhika Apte Mrs Undercover: राधिका आप्टे इस समय चर्चा में हैं क्योंकि उनकी नई फिल्म ‘मिसेज अंडरकवर’ का टीजर हाल ही में जारी हुआ है। टीजर को देख फैंस इस फिल्म के लिए बेसब्री से इन्तजार करने लगे हैं। लोग इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और राधिका इस बार काफी अलग अंदाज में दिख रही हैं। ट्रेलर में वह एक सीक्रेट एजेंट का किरदार निभा रही हैं। खास बात यह है कि वह दिन में हाउस वाइफ बनकर रहती हैं और रात को गुंडों की पिटाई करती है। वेब सीरीज का टीजर काफी जबरदस्त है।

क्या है ट्रेलर में खास

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Radhika (@radhikaofficial)

इस फिल्म का टीजर की बात करें तो राधिका एक हाउस वाइफ है जो घर के कामों को करना नहीं जानती हैं। वह एक परफेक्ट हाउस वाइफ नहीं है लेकिन वह रात को गुंडों से लड़ती हुई नजर आती है। वहीं जब उनके पति से पूछा जाता है कि मैडम क्या करती है तो वह कहता है कि वह हाउस वाइफ है। दिन में जहां वह घर के काम को करने के लिए मशक्कत करती नजर आती है वहीं रात के अंधेरे में वह गुंडों से भिड़ती हुई दिखती है।

ये भी पढ़ें: 1 महीने डिस्कस करने के बाद तैयार हुआ Swara Bhasker के वलीमे का लहंगा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

यहां देख सकेंगे फिल्म

फिल्म का ट्रेलर वाकई मजेदार है और राधिका आप्टे का किरदार देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। ट्रेलर में उनका धकड़ लुक देख फैंस चौंक गए हैं और लगातार तारीफें कर रहे हैं। वह ब्लैक ड्रेस में टशन लुक में नजर आती हैं जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यह सच है कि राधिका का यह अंदाज काफी अलग और हटके है। फिल्म का टीजर जारी कर राधिका ने लिखा, ”होम मेकर और ब्रोन ब्रेकर।” यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज हो रही है और फिलहाल इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है। वहीं टीजर को देख फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गयी है।

ये भी पढ़ें: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026