---Advertisement---

सोने का ब्‍लाउज तो मां-नानी और बहन के गहने में इंडियन प्रिंसेस दिखीं Radhika Merchant, लहंगे की कीमत पर क्या कह रहे लोग?

Radhika Merchant: राधिका की वेडिंग लुक को देखने के बाद फैंस की निगाहें अटक गई लेकिन क्या आप जानते हैं की ज्वेलरी से लेकर ड्रेस तक में क्या है खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 13, 2024 12:15 अपराह्न | Updated: जुलाई 13, 2024 8:21 अपराह्न

Radhika Merchant:
Follow Us
---Advertisement---

Radhika Merchant: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर पिछले लंबे समय से लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं खास दिन पर राधिका अपने दोनों लुक से लाइमलाइट बटोरने में कामयाब रही। जहां विदाई ड्रेस के लिए उन्होंने मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर लहंगे को चुना तो वहीं दूसरी तरफ अब्बू जानी संदीप घोसला की वरमाला ड्रेस में वह फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही। न सिर्फ लहंगा बल्कि उनकी ज्वेलरी से लेकर ब्लाउज तक काफी खास है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं।

वरमाला लुक में ज्वैलरी खास

राधिका मरचेंट के वरमाला लुक की बात करें तो वह अबू जानी संदीप खोसला के लहंगे में कयामत ढाती हुई नजर आई थी। इस ड्रेस की खासियत बताते हुए अबू ने इस बात की जानकारी दी कि मां और बहन द्वारा अपनी शादी में पहने गए पारिवारिक गहने पहने। राधिका गुजराती परंपरा की व्याख्या है। हाथी दांत जड़दोजी कट वर्क लहंगे में 5 मी का घूंघट और एक टिशू शोल्डर दुपट्टा है। लाल रंग की तीन बॉर्डर के साथ घागरे में सादी और जरदोजी को मिलाया गया है जो हाथ से कढ़ाई की गई है। इसे पत्थरों से तांबा टिक्की और लाल रेशम के स्पर्श से भव्य रूप से सजाया गया है।

विदाई ड्रेस में सोने की एंब्रोइडरी

वहीं विदाई ड्रेस मनीष मल्होत्रा ने तैयार की है जिसके साथ सेम ज्वेलरी को स्टाइल करती हुई राधिका नजर आई। इसके साथ इस बात की जानकारी दी गई कि इस बेहतरीन ब्लाउज में असली सोने का काम किया गया है जो गुजरात के कच्छ की पारंपरिक और विरासत को प्रेरित करती है। यह 19वीं सदी के कलात्मक को दर्शाती है। मल्टी पैनल वाले बनारसी ब्रोकेड लहंगे के साथ लाल रंग पर जालीदार डिजाइन वाला घूंघट और बनारसी दुपट्टे में राधिका नजर आई।

लहंगे की कीमत क्या है

राधिका मर्चेंट का दोनों वेडिंग लुक जब सामने आया तो लोग इसकी कीमत को लेकर अलग-अलग बातें बनाने लगे। वहीं सभी खासियतों को देखते हुए लोगों का कहना है कि इस कीमत में तो लोग एक फिल्म बना लेंगे तो दूसरे का कहना है इतनी कमाई तो हमारी जिंदगी भर की है। यह बात सच है कि इस लहंगे की कीमत वाकई करोड़ों में होगी हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026