---Advertisement---

Raghav-Parineeti Wedding: नो गिफ्ट पॉलिसी के तहत एक-दूसरे के हमसफर बने कपल, शगुन में दिए गए महज इतने रूपये

Raghav-Parineeti Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी शादी में कुछखास करते हुए नजर आए। उन्होंने अपनी शादी में नो गिफ्ट पॉलिसी रखते हुए सिर्फ मिल्नी को तवज्जो दिया और एक बार फिर कपल लाइमलाइट में है। उन्होंने शादी में आए मेहमानों से भी गिफ्ट लेने से इनकार कर दिया।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: सितम्बर 27, 2023 11:26 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Raghav-Parineeti Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी हो चुकी है लेकिन अभी भी क्रेज लगातार बरकरार है। शादी की रस्में की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वहीं इस सब के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है।कहा जा रहा है कि राघव और परिणीति ने अपनी शादी में नो गिफ्ट पॉलिसी को तवज्जो देते हुए कुछ अलग करते हुए नजर आए। जी हां, जहां उदयपुर में कपल द लीला पैलेस होटल में शादी के बंधन में बंधे वहीं उन्होंने अपनी शादी में नो गिफ्ट पॉलिसी रखी थी। सोशल मीडिया पर फिलहाल यह खबर काफी चर्चा में है।

मिल्नी में भी शगुन को किया तय

खबरों की माने तो परिणीति और राघव अपनी शादी में जो गिफ्ट पॉलिसी रखी थी और उन्होंने किसी से भी कोई गिफ्ट की लेनदेन नहीं की। कपल ने मिल्नी यानी यह एक पंजाबी रस्म है जिसमें दोनों परिवार आपस में मुलाकात करते हैं और फिर लेनदेन करते हैं। परिवार एक दूसरे को गिफ्ट भी आदान-प्रदान करते हैं लेकिन परिणीति और राघव अलग निकले। उन्होंने इसे खास बनाते हुए मिल्नी को भी महज 11 रुपये के तौर पर एक दूसरे को भेंट करते दिखे।

प्रियंका की मां ने कहीं थी ये बात

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा पैपराजी से बात करते हुए खुलासा किया था कि वह कोई भी गिफ्ट लेकर नहीं गई थी क्योंकि गिफ्ट लेने से कपल ने इनकार कर दिया। हालांकि इस दौरान तो वह हंसकर इस बात की जानकारी दी लेकिन अब यह खबर सामने आ रही है। कपल अपने परिवार और दोस्तों रिश्तेदारों से सिर्फ मिल्नी ही भेंट स्वरूप लेते दिखे।

रिसेप्शन पर है लोगों की नजर

गौरतलब है कि 24 सितंबर को परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा की दुल्हनिया बन चुकी है और फिलहाल वह अपनी शादी को लेकर खूब लाइमलाइट में है। कहा जा रहा है कि कपल जल्द ही मुंबई में एक शानदार पार्टी होस्ट करने वाले हैं।रिसेप्शन की तारीख भी सामने आ रही है और इसे 4 अक्टूबर बताया जा रहा है लेकिन इस बारे में फिलहाल कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026

Toxic Box Office Collection Day 4

अगस्त 30, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 16

अगस्त 30, 2026

Kriti Sanon

अगस्त 30, 2026

Samay Raina

अगस्त 30, 2026

Leave a Comment