---Advertisement---

Raghu Rai Death: तस्वीर से कहानी बयां करने वाले फोटोग्राफर की जिंदगी बनी किस्सा, जानें अपने पीछे परिवार में किसे छोड़ गए बिलखते

Raghu Rai Death: एक ऐसा फोटो जर्नलिस्ट जिसने अपनी तस्वीर से देश ही नहीं दुनिया भर में भारतीय इतिहास के पन्नों की झलक दिखाई जो सदियों तक लोग उन्हें नहीं भूल पाएंगे लेकिन अब खुद को इस दुनिया को अलविदा कह गए। आइए जानते हैं कैसे हुई निधन।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 26, 2026 10:57 पूर्वाह्न

Raghu Rai Death
Follow Us
---Advertisement---

Raghu Rai Death: निश्चित तौर पर देश में कुछ ऐसी हस्तियां होती हैं जिनका खोने का गम दुनिया के हर कोने में देखने को मिलता है। एक ऐसा ही फोटोग्राफर जो अपनी तस्वीर से कहानी बयां करता था और वह कहानी लोगों के दिल को झकझोर देती थी। रघु राय डेथ की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है। निश्चित तौर पर यह भारत के लिए अपूर्णीय क्षति है। वर्तमान पाकिस्तान में जन्म लिए रघु राय ने अपनी तस्वीर से अनगिनत भारतीय कहानी को बयां किया है। ऐसे में उनकी मौत के बाद वह परिवार में किन सदस्य को पीछे छोड़कर गए आइए जानते हैं डिटेल्स में।

Raghu Rai Death लोगों के लिए क्यों है इमोशनल

रघु राय ने अपने जीवन काल में कई ऐसे काम किए हैं जिन्हें सदियों तक नहीं भुला जा सकता है। भोपाल त्रासदी हो या फिर इंदिरा गांधी की घटना उन्होंने अपने कैमरे में न सिर्फ इसे किया बल्कि दुनिया भर को यह सोचने के लिए मजबूर किया। अब एक कहानी बनकर खुद रघु राय रह गए हैं लेकिन उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक काम और उपलब्धियां लोगों तक हमेशा जिंदा रहेगी। रिपोर्ट्स की माने तो मुंबई के पास अलीबाग में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उन्होंने आखरी सांस ली है।

कैसे रघु राय ने इस दुनिया को कहा अलविदा

फोटोग्राफर रघु राय के बेटे नितिन राय ने कहा उनके पिता पिछले 2 साल से कैंसर से जूझ रहे थे। नितिन राय के मुताबिक उन्हें प्रोस्टेट कैंसर 2 साल पहले हुआ था लेकिन वह ठीक हो गए थे। इसके बाद वह पेट में फैल गया और वह सही हो गया था लेकिन हाल ही में कैंसर दिमाग में फैल गया था। इसके अलावा उम्र संबंधित समस्याओं की वजह से भी रघु राय ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। निश्चित तौर पर 83 की उम्र में भी वह कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ते रहे लेकिन आखिरकार हार गए।

कौन कौन है Raghu Rai की फैमिली में जो पड़े अकेले

फोटो जर्नलिस्ट जिन्होंने देश और विदेश में न जाने कितने उपलब्धियां को हासिल किया और उनके जाने से दुनिया मौन है। हालांकि सबसे ज्यादा जिसे फर्क पड़ा है वह है उनकी फैमिली। रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि रघु राय अपने पीछे अपनी पत्नी गुरमीत, बेटे नितिन और तीन बेटियों को छोड़कर चले गए। निश्चित तौर पर यह उनके परिवार के लिए अपूर्णिय क्षति है जहां देश-विदेश से लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026