---Advertisement---

5 साल बाद विदेशी पत्नी से तलाक ले रहे Rahul Mahajan! यह है तीसरी शादी टूटने की वजह

Rahul Mahajan: इंडस्ट्री में शादी और तलाक की खबरें लगभग आए दिन चर्चा में रहती है। यह बात सच है की कपल शादी के सालों बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लोगों को चौंका देते हैं और इस लिस्ट में फिलहाल 1 नाम काफी सुर्खियों में है। जी हां, हम बात कर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 31, 2023 2:15 अपराह्न

Rahul Mahajan
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Mahajan: इंडस्ट्री में शादी और तलाक की खबरें लगभग आए दिन चर्चा में रहती है। यह बात सच है की कपल शादी के सालों बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लोगों को चौंका देते हैं और इस लिस्ट में फिलहाल 1 नाम काफी सुर्खियों में है। जी हां, हम बात कर रहे हैं बिग बॉस शो में नजर आ चुके राहुल महाजन की जो एक बार फिर अपनी शादी की खबर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वैसे तो यह पहली बार नहीं है जब राहुल तलाक को लेकर चर्चा में आए हो। इससे पहले भी वह दो पत्नियों से तलाक ले चुके हैं। 4 साल बाद एक बार फिर राहुल तीसरी पत्नी से अलग होने के लिए तैयार हैं ऐसे में इस खबर को चर्चा में होना तो लाजमी है। आइए जानते हैं आखिर क्यों तलाक ले रहे हैं राहुल महाजन और नताल्या इलीना।

करीब 1 साल से अलग रह रहे हैं राहुल और नताल्या

राहुल महाजन की बात करें तो वह बिग बॉस और कई रियलिटी शो को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। वहीं कजाकिस्तान की मॉडल नताल्या के साथ उनकी तीसरी शादी काफी सुर्खियों में रही थी। दोनों के बीच उम्र में अंतर होने के बावजूद उन्होंने एक दूसरे का साथ देने का वादा किया था। करीब 5 साल पहले दोनों ने शादी रचाई थी लेकिन उस समय उन्हें मालूम नहीं था कि कभी ये एक दूसरे से अलग होने के लिए तलाक की अर्जी दे डालेंगे। फिलहाल इस बारे में एक सूत्र ने इसकी पुष्टि की है। कहा जा रहा है कि राहुल और नताल्या पिछले 1 साल से अलग रह रहे हैं।

इस वजह से एक दूसरे से अलग हो रहे हैं राहुल और नताल्या

नताल्या और राहुल को लेकर एक करीबी सूत्र ने कहा है कि दोनों की शादी में शुरुआत से ही कंपैटिबिलिटी प्रॉब्लम थी। हालांकि कपल इस शादी को सफल बनाने के लिए भरसक कोशिश करते हुए दिखे थे लेकिन यह काम नहीं कर पाने के कारण अब यह कपल एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर चुके हैं। ये पिछले 1 साल से अलग रह रहे हैं और तलाक के लिए अर्जी भी दे दी है। इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि तलाक हो गया है या इस पर अभी कार्रवाई जारी है।

लगातार विवादों में रही है राहुल की शादीशुदा जिंदगी

राहुल महाजन की बात करें तो उनकी शादीशुदा जिंदगी हमेशा विवादों में रही है। नताल्या से पहले राहुल की शादी 2006 में श्वेता सिंह के साथ हुई लेकिन 2008 में दोनों अलग हो गए। श्वेता के बाद उन्हें अपना प्यार डिंपी गांगुली में मिला जो उन्हें रियलिटी शो ‘राहुल दुल्हनिया ले जाएगा’ में मिली थी। 2010 में शादी के बंधन में बंधे यह कपल 2015 में अलग हो गए और उसके बाद राहुल की जिंदगी में नताल्या की एंट्री हुई थी।

क्या एक बार फिर प्यार की तलाश में जुटेंगे राहुल

रिपोर्ट की माने तो उनके एक दोस्त ने बताया है कि “तीसरे तलाक के बाद राहुल की तबीयत ठीक नहीं है और वह इस शादी को टूटने से बिल्कुल टूट गए थे लेकिन अब वह धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। एक करीबी दोस्त ने यह भी कहा है कि “राहुल अब निजी जिंदगी को लेकर बात नहीं करेंगे और बस जिंदगी में प्यार पाने की कोशिश करेंगे।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Allu Arjun

सितम्बर 17, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 34

सितम्बर 17, 2026

Ranbir Kapoor

सितम्बर 17, 2026

Mirzapur The Movie

सितम्बर 17, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 17, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 17, 2026