---Advertisement---

Raja Shivaji Box Office Collection Day 11: रितेश देशमुख -सलमान खान की जोड़ी को ऑडियंस ने नकारा! ‘राजा शिवाजी’ की कमाई ने तोड़ा दाम

Raja Shivaji Box Office Collection Day 11: रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' का कलेक्शन बहुत अधिक गिर गया है। जिसके कारण इसका बजट निकालना भी मुश्किल हो गया है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन , संजय दत्त और सलमान खान जैसे बड़े सितारे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 12, 2026 12:24 अपराह्न

Raja Shivaji Box Office Collection Day 11
Follow Us
---Advertisement---

Raja Shivaji Box Office Collection Day 11: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने डायरेक्शन की दुनिया में कदम रख लिया है। उनकी ‘राजा शिवाजी’ फिल्म 1 मई  2026 को रिलीज हुई थी। इस मूवी में रितेश देशमुख,सलमान खान, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, भाग्यश्री और विद्या बालन जैसे बड़े कलाकार हैं।  छत्रपति शिवाजी महाराज के संघर्षों और उनकी विजयों को दर्शाती इस फिल्म ने ऑपनिंग डे पर अच्छी कमाई की थी। लेकिन इसके बाद इसका कलेक्शन गिरता चला गया।  रिलीज के 11 दिनों के अंदर ही फिल्म  भयंकर गिरावट को झेल रही है। जिसके कारण इसका बजट निकलना भी मुश्किल हो रहा है।

Raja Shivaji Box Office Collection Day 11 कितना हुआ ?

‘राजा शिवाजी’ मूवी ने रिलीज के 11वें दिन 2.40 करोड़ रुपए कमाए हैं। ये कमाई 3775 शोज से हुई है। इस फिल्म का बजट 160 करोड़ के आस-पास है।  अभी तक राजा शिवाजी का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 70.65 करोड़ तक पहुंच गया है। रितेश देशमुख की इस फिल्म ने ऑपनिंग डे पर 11.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। जिसे अच्छी कमाई के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि इस फिल्म का मुकाबला अक्षय कुमार की  ‘भूत बंगला’  और ‘धुरंधर 2’ से था। लेकिन उसके बाद भी ये अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। लेकिन सोमवार को हुई गिरावट ने  रितेश देशमुख के लिए टेंशन खड़ी कर दी है। क्योंकि उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी लागत निकालना है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े  Sacnilk ने जारी किए हैं।

रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के गिरते कलेक्शन के कारण

रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं। रविवार को इसनें 6.80 करोड़ रुपए कमाए थे। लेकिन सोमवार को कमाई गिरकर 2.40 करोड़ तक पहुंच गई है। लेकिन फिल्म उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है। जितना कि, इससे उम्मीद की जा रही थी। इसके कई कारण बताए जा रहे हैं। रितेश देशमुख की इस फिल्म का मुकाबला अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी भूत बंगला और धुरंधर 2  से है। वहीं, कुछ लोग VFX और डबिंग पर सवाल उठा रहे हैं। इसके साथ ही इस फिल्म को इंटरनेशनल मार्केट से कम रिस्पॉन्स मिला है। जिसके कारण वर्ल्डवाइड कमाई की रफ्तार धीमी है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026