---Advertisement---

सलमान खान का कैमियो और रितेश देशमुख संग बेटे का डेब्यू क्या Raja Shivaji को बना पाएगी हिट, जानिए लोग किस तरह कर रहे रिएक्ट

Raja Shivaji: रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म में उनके बेटे चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर दिखाई देने वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान का कैमियो भी नजर आने वाला है। जबरदस्त स्टार कास्ट के साथ रिलीज होने जा रही फिल्म को लेकर लोग क्या कह रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 21, 2026 11:45 पूर्वाह्न

Raja Shivaji
Follow Us
---Advertisement---

Raja Shivaji: रितेश देशमुख की बिग बजट फिल्म का ट्रेलर बीते दिन जारी किया गया और इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें बनाई जा रही है। जहां एक तरफ सलमान खान का डेब्यू तो दूसरी तरफ जेनेलिया डिसूजा के अलावा रितेश का बेटा भी फिल्म में नजर आने वाला है। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर उन्हें देखना फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग होने वाला है। वहीं इस सबके बीच ट्रेलर रिलीज के बाद आखिर यूजर्स किस तरह से प्रतिक्रिया ले रहे हैं आइए जानते हैं।

सलमान खान के अलावा Raja Shivaji में दिखेंगे ये स्टार्स

Raja Shivaji Hindi Trailer | Riteish D | Genelia D | Sanjay D | In Cinemas 1 May 2026
byu/rn3122 inbollywood

‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख का मुख्य किरदार यानी छत्रपति शिवाजी महाराज, जेनेलिया देशमुख उनकी पत्नी साईबाई, संजय दत्त यानी अफजल खान, अभिषेक बच्चन यानी संभाजी शाहजी भोसले और फरदीन खान शाहजहां बने नजर आएंगे। इसके अलावा विद्या बालन, बोमन ईरानी, सिद्धार्थ जाधव, राहिल देशमुख भी दिखाई देंगे। बिग बॉस मराठी 6 के फाइनल में रितेश ने राजा शिवाजी को लेकर यायह घोषणा कर दी कि इसमें सलमान खान मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। ऐसे में उनके कैमियो को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

जेनेलिया रितेश का बेटा कर रहा राजा शिवाजी से डेब्यू

खास बात यह है कि राजा शिवाजी में जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख का बेटा भी नजर आने वाला है। इस फिल्म से डेब्यू करने के लिए तैयार है। चाइल्ड आर्टिस्ट और स्टार किड सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है जो छत्रपति शिवाजी के बचपन के किरदार में नजर आने वाले हैं। ऐसे में फैंस उत्साहित दिख रहे हैं।

Raja Shivaji को लेकर क्या कह रहे लोग जो है शॉकिंग

वहीं इस सबके बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे लेकर मजाक उड़ाने में पीछे नहीं हैं। राजा शिवाजी के ट्रेलर को देखने के बाद लोगों का कहना है कि मराठी में न जाने कितनी फिल्में इस टॉपिक पर बनाई जा चुकी है। कुछ लोग इसे बोरिंग बता रहे हैं यूजर्स का कहना है कि अगर यह कमाई नहीं भी करती है फिर भी जिओ स्टूडियो को कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि धुरंधर और धुरंधर 2 ने पहले ही जबरदस्त कमाई की है। लोग इस फिल्म को पहले ही घटिया और न जाने क्या-क्या कह रहे हैं ड। हालांकि सबके बीच 100 करोड़ में बनी हुई यह फिल्म लोगों के बीच चर्चा में है लेकिन क्या कमाई करेगी यह देखना खास है।

राजा शिवाजी मराठी के अलावा हिंदी और तेलुगु भाषा में 1 मई को रिलीज होने जा रही है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026