Rajat Dalal: पहले बिग बॉस और फिर द 50 में नजर आने वाले नजर आने वाले सोशल मीडिया सेंसेशन की बात करें तो निश्चित तौर पर वह अपने एग्रेसिव स्वभाव को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं रजत दलाल की जो अब दूल्हा बन चुके हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ कई खूबसूरत झलक शेयर की है। वहीं इन फोटोज को देखकर उनके को कंटेस्टेंट और मुनव्वर फारूकी तक कमेंट करने में पीछे नहीं रहे। इस दौरान मजे लेते हुए कहा कार को कंट्रोल करने वाली आ गई।
कहां हुई रजत दलाल की शादी जिसपर लोगों ने लुटाया प्यार
कथित तौर पर रजत दलाल ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा किनारे शादी की है और इस दौरान सिर्फ उनके परिवार और करीबी दोस्त मौजूद रहे। हालांकि फोटो को शेयर करते हुए रजत दलाल में सिर्फ यही कहा कि जीवन के नए पहलू की शुरुआत। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें तमाम बधाइयां मिल रही है। मिस्टर फैजू से लेकर कशिश कपूर, उर्वशी ढोलकिया, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल मुनव्वर फारुकी जैसे सेलेब्स इस पर कमेंट करने में पीछे नहीं है और उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
कौन है द 50 फेम की दुल्हनिया
वहीं दूसरी तरफ रजत दलाल की पत्नी को लेकर सोशल मीडिया पर लोग ताकाझांकी करने लगे हैं और उन्हें ढूंढने लगे हैं जिनकी पहचान से फिलहाल पर्दा नहीं उठा है लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा प्रयासों का सिलसिला जारी है। हालांकि इस सबके बीच मिस्टर फैजू ने लिखा बहुत-बहुत मुबारक मेरे भाई तो कृष्णा श्रॉफ में भी बधाई दी। अर्चित कौशिक से लेकर अरबाज पटेल तक ने शुभकामनाएं दी है। इस सबके बीच मुनव्वर फारूकी ने कहा, “कार स्पीड कंट्रोल करने वाली आ गई बहुत मुबारक मेरे भाई और भाभी को।”
लाल जोड़े में Rajat Dalal की पत्नी ने बटोर ली लाइमलाइट
जहां तक नजर दलाल की वेडिंग फोटोज की बात करें तो उन्होंने 4 तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिखाई है। जहां पहली तस्वीर में दूल्हा और दुल्हन अपने हाथ उठाकर अपनी शादी का जश्न मना रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी लाल जोड़े में नजर आ रही है तो वहीं व्हाइट शेरवानी में रजत दलाल स्माइल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरी फोटो में गंगा के किनारे रजत अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक नजर आ रहे हैं। शादी का जश्न वाकई काफी खास दिख रहा है।
हाल ही में द 50 में रजत दलाल को देखा गया था जहां उनके गेम को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। वहीं इस सबके बीच शादी के बाद एक बार फिर वह सुर्खियां बटोर रहे हैं।
