---Advertisement---

‘अच्छे-बुरे बाद में बनना…’ Rajat Dalal इस वीडियो में क्या करते दिखे जिसने लोगों को बनाया दीवाना! फैंस दे रहे सलामी

Rajat Dalal: रजत दलाल ने गरीबों की सेवा कर सोशल मीडिया पर बटोर ली लाइमलाइट, वीडियो को देखकर यूजर्स लूटा रहे हैं प्यार। आइए देखते हैं आखिर वीडियो में क्या है जिस पर लोग सलामी ठोक रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 14, 2025 12:49 अपराह्न

Rajat Dalal
Follow Us
---Advertisement---

Rajat Dalal: Bigg Boss 18 के बाद रजत दलाल लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फैंस के बीच उनकी दीवानगी किस कदर है यह बताने की जरूरत नहीं है। वही इस सबके बीच बैटलग्राउंड शो मेंटोर के तौर पर नजर आने वाले Rajat Dalal ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह गरीबों के मसीहा बने हुए नजर आ रहे है। यह वीडियो उनके फैंस के दिल को जीतने के लिए काफी है जिसमें वह गरीबों को खाना बांटते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कैप्शन ने लोगों का दिल जीत लिया और अपने अंदाज से लाइमलाइट बटोर रहे हैं।

गरीबों को खाना बांट रहे रजत दलाल की दिखी नेकी

वीडियो को शेयर करते हुए Battleground मेंटोर ने कैप्शन में लिखा, “अच्छे बुरे बाद में बनना पहले इंसान बनो।” दिलचस्प बात यह है कि इसके साथ ही उन्होंने गोरिल्ला गैंग हैशटेग का भी प्रयोग किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे स्टेशन के पास लेट हुए लोगों को वह खाना बनते हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा हर ऑटो वाले के पास जाकर वह खाना दे रहे हैं गरीबों को खाना देने और अपनी दरियादिली से Rajat Dalal चर्चा में आ गए और इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उन्हें दिल से सलामी दे रहे हैं।

सामाजिक कार्यों से Rajat Dalal जीत लेते हैं दिल

रजत दलाल अपने सामाजिक कार्यों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं और ऐसे में गरीबों को खाना खिलाने का काम कर निश्चित तौर पर उन्होंने लोगों को एक बार फिर दीवाना बना दिया है। फैंस इस वीडियो को देखकर उनके काम की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा जीवन की सबसे बड़ी कमाई यही है मानवता की सेवा तो लोग उन्हें दिल से दुआएं देते हुए नजर आए हैं। कुछ लोग उनके डाउन टू अर्थ बर्ताव की तारीफ कर रहे हैं।

गौरतलब है कि बिग बॉस 18 में नजर आने के बाद से Rajat Dalal फैंस के बीच लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं तो वहीं रुबीना दिलैक के साथ उन्हें बैटलग्राउंड में मेंटोर के तौर पर देखा गया था।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 26, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

The Kerala Story 2

फ़रवरी 26, 2026

Viral Video

फ़रवरी 26, 2026

The 50

फ़रवरी 26, 2026