---Advertisement---

धमाकेदार New Year! Rajinikanth के लिए फैंस की दीवानगी हुई पार, Jailer एक्टर के घर के सामने ये क्या कर रही भीड़

Rajinikanth: रजनीकांत के फैंस को न्यू ईयर पर मिला तोहफा, कुछ इस अंदाज में रूबरू हुए साउथ सुपरस्टार, सोशल मीडिया पर वीडियो देख क्रेजी हो जाएंगे आप, फैंस की दीवानगी का दिखा एक अलग खुमार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 1, 2025 1:25 अपराह्न

Rajinikanth
Follow Us
---Advertisement---

Rajinikanth: फैंस तो मौके का इंतजार करते हैं जब उन्हें अपने पसंदीदा सितारे से मुलाकात करने का अवसर मिलता है। ऐसे में वे इन मौकों को गंवाना नहीं चाहते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ रजनीकांत के चाहने वालों के साथ जब न्यू ईयर के मौके पर वे एकजुट होकर साउथ सुपरस्टार के घर के बाहर पहुंच गए। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें आप देख सकते हैं कि क्रेज़ी भीड़ Rajinikanth को देखने के बाद किस कदर अपनी दीवानगी जाहिर करती हुई नजर आ रही है। वहीं New Year पर जेलर एक्टर रजनीकांत जिस अंदाज में अपने फैंस से मिलते हैं वह वाकई दिल को जीतने के लिए काफी है।

न्यू ईयर पर कुछ इस अंदाज में फैंस की भीड़ से मिले Rajinikanth

सोशल मीडिया पर New Year पर रजनीकांत के तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें आप देख सकते हैं कि फैंस की भीड़ सुपरस्टार के घर के बाहर जमा हो जाती है और वे Rajinikanth को लेकर चाहत का इजहार करते हैं। शोर सुनाई देने के बाद इतना तो तय है कि रजनीकांत को लेकर उनके बीच किस कदर क्रेज है। ऐसे में पहले Rajinikanth घर के अंदर से ही फैंस से मुलाकात करते हैं लेकिन जब लोगों की बेताबी बेताबी हुई नजर आती है तो वह उनसे मिलने के लिए बाहर आ जाते हैं। रजनीकांत हाथ जोड़कर सभी फैंस का धन्यवाद देते दिखाई देते हैं।

Rajinikanth न्यू ईयर पर फैंस को देख ये क्या कर गए

रजनीकांत चाहने वाले को कभी भी नाराज नहीं करते हैं। ऐसे में जब New Year के मौके पर फैंस उनके घर तक पहुंच गए तो इस प्यार को देख साउथ सुपरस्टार भी हैरान रह गए। Rajinikanth घर के बाहर आने के लिए भी मजबूर हो गए। घर के बाहर आकर वह अपने फैंस से खास अंदाज में रूबरू होते हैं और ऐसे भी सामने सुपरस्टार को देख हर एक फैन की तमन्ना पूरी हो जाती है। इस बात में कोई शक नहीं है कि Rajinikanth का अंदाज लोगों के दिलों को जीतने के लिए काफी है।

जहां तक बात करें रजनीकांत की तो बहुत जल्द वह अपनी अपकमिंग फिल्म जेलर 2 से जलवा दिखाने के लिए आने वाले हैं। फिलहाल उनकी फिल्म को लेकर लगातार फैंस के बीच क्रेज देखा जा रहा है और इसे लेकर ऑफीशियली अपडेट का इंतजार लोग कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Karwa Chauth 2026

अक्टूबर 29, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026