---Advertisement---

Rajinikanth के फैंस को झटका! इस वजह से हुए अस्पताल में भर्ती, क्या किडनी ट्रांसप्लांट के बाद फिर होगी ‘वेट्टैयन’ एक्टर की सर्जरी?

Rajinikanth: क्या हुआ सुपरस्टार रजनीकांत को जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है और अब कैसी है उनकी तबीयत। इस बारे में आइए जानते हैं क्या है लेटेस्ट अपडेट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 1, 2024 11:22 पूर्वाह्न

Rajinikanth
Follow Us
---Advertisement---

Rajinikanth: बॉलीवुड फिल्मों से लेकर साउथ तक में धमाल मचा चुके रजनीकांत (Rajinikanth) के फैंस को तगड़ा झटका लगा जब सुबह-सुबह यह खबर मिली कि स्वास्थ्य कारणों से उन्हें चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। फैंस परेशान हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि अचानक पेट में पेट दर्द के कारण उन्हें जल्दबाजी में अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं मंगलवार यानी आज उन्हें एक सर्जरी से गुजरने पड़ेगी लेकिन डॉक्टर के मुताबिक एक्टर की हालत ठीक है और खतरे से वह बाहर हैं।

Rajinikanth की हो सकती हैं कुछ जांच और सर्जरी

रिपोर्ट के मुताबिक कार्डियक कैथ लैब में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. साई सतीश की निगरानी में एक इलेक्टिव प्रोसेजर होने वाला है। इसके अलावा एक्टर की कुछ जांच हो सकती है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी। कहा जा रहा है कि उन्हें एक नॉर्मल सर्जरी से गुजरनी पड़ सकती है। हालांकि अभी और अपडेट के लिए फैंस बेसब्री इंतजार कर रहे हैं।

Rajinikanth की कैसी है फिल्हाल हालत

उनकी हालत स्थित बताई जा रही है और कहा जा रहा है कि कोई भी खतरे से एक्टर फिलहाल बाहर हैं। इस बारे में उनकी पत्नी ने भी जानकारी दी है और ज्यादा कुछ बोलने से इनकार करते हुए सिर्फ उन्होंने यही बताया है कि वह ठीक हैं। फैंस उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। ऐसे में क्या एक बार फिर उनकी सर्जरी होगी और आखिर पेट दर्द की क्या वजह थी। यह जानने के लिए भी लोगों के मन में कई सवाल हैं।

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद राजनीति से दूर हुए Rajinikanth

हाल ही में रजनीकांत ने सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था। इसके बाद भी वह लगातार एक्टिव है। वहीं वह स्वास्थ्य कारणों से राजनीति से दूर हो गए। लेकिन अगर उनके फिल्मी करियर की बात करें तो 170वीं फिल्म ‘वेट्टैयन’ 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ उनकी जोड़ी दिखाई देने वाली है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक उनकी अगली फिल्म अगले साल ‘कुली’ सिनेमाघरों में तबाही मचाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026