---Advertisement---

Rajpal Yadav को कितने करोड़ अदा करने के बाद मिली जेल से मुक्ति, इस एक्टर के साथ प्रोजेक्ट की घोषणा पर टिकी नजरें

Rajpal Yadav: राजपाल यादव को अंतरिम जमानत मिल गई है लेकिन इस सब के बीच आखिर उनको कितने पैसे जमा करने पड़े। किस एक्टर के साथ प्रोजेक्ट को लेकर लोग नजरें गड़ाए बैठ गए हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 16, 2026 5:04 अपराह्न

Rajpal Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Rajpal Yadav: अपनी कॉमेडी से जान डालने वाले राजपाल यादव ने फिल्म इंडस्ट्री में अनेक किरदार निभाए हैं लेकिन जेल में बंद एक्टर के रिहाई के लिए उनके फैंस नजरे गड़ाए बैठे हुए थे। इस लिस्ट में सोनू सूद का नाम भी शामिल था लेकिन इस सब के बीच कहा जा रहा है कि राजपाल यादव को जमानत मिल गई है। एक्टर के भाई ने लोगों को धन्यवाद अर्पित किया है लेकिन किस एक्टर के साथ उनके प्रोजेक्ट का लोग इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स और कितने करोड़ जमा करने के बाद राजपाल यादव की रिहाई हुई है।

Rajpal Yadav ने कितने पैसे देकर कोर्ट से पाई रिहाई

रिपोर्ट की अगर बात करें तो कहा जा रहा है कि राजपाल यादव ने पहले 75 लाख रुपए जमा करवा दिए थे जिसके बाद उन्होंने 1 करोड़ 75 लख रुपए जमा किए है। कुल ढाई करोड रुपए जमा हो चुके हैं। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि अदालत ने 18 मार्च को एक बार फिर से पेश होने के लिए कहा है। अगर उससे पहले 6 करोड रुपए एक्टर की तरफ से जमा कर दिए जाते हैं तो इस मामले को खत्म किया जा सकता है। अब ऐसे में 18 मार्च को क्या होता है इस पर नज़रें रहने वाली है।

राजपाल यादव की रिहाई से फैमिली की आई खुशियां

जहां बात करें राजपाल यादव की तो वह अपनी भतीजी की शादी में शिरकत करने के लिए जा सकते हैं। इस पर एक्टर के भाई ने कहा “बहुत बड़ी राहत की सांस मिली है इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता था। अगर वह नहीं होते तो मजा बिल्कुल भी नहीं आता। सब बेकार हो जाता।” वहीं एक्टर को चौतरफा मदद दिया जा रहा है। वरुण धवन से लेकर सलमान खान तक का नाम सामने आ रहा है। 2010 में अता पता लापता फिल्म बनाने को लेकर राजपाल यादव ने लोन लिया था जिसके बाद कई चेक बाउंस होने के बाद उन पर कानूनी शिकंजा कसा गया है।

आखिर सोनू सूद कब करेंगे राजपाल यादव संग प्रोजेक्ट की घोषणा

वहीं इस सबके बीच सोनू सूद ने एक पोस्ट में कहा था कि “दुआओं में बड़ा असर होता है जल्द अच्छी खबर देते हैं।” इसके साथ ही कहा कि सपोर्ट कि वजह से इंतजार लगभग खत्म हो गया तैयार होने का समय आ गया है। वह स्क्रीन पर वापस आने वाले हैं। बने रहे।” ऐसे में फैंस का मानना है कि सोनू सूद की तरफ से राजपाल यादव के लिए कोई प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट हो सकती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rekha

अक्टूबर 10, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 9, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 7

अक्टूबर 9, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 63

अक्टूबर 9, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 15

अक्टूबर 9, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 9, 2026