DNP India Hindi

Rajpal Yadav: जेल से रिहाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे सोनू सूद, कहा ‘दुआ है कि चीजें सही दिशा में…’

Rajpal Yadav

Photo Credit- Google Rajpal Yadav

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव के बरी होने की सुनवाई आज होने वाली है। ऐसे में सोनू सूद इसे लेकर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह यह आशा करते हुए दिखाई दिए हैं कि राजपाल यादव के बरी होने के बाद सब अच्छा होगा। उनकी सलामती की दुआ करते हुए जेल से रिहाई के लिए खास पोस्ट करते हुए दिखे। चेक बाउंस मामले में फिलहाल राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद है लेकिन क्या वह आज रिहा हो पाते हैं। इस पर निश्चित तौर पर उनके फैंस की नजर रहने वाली है लेकिन अब सोनू सूद ने एक पोस्ट के जरिए अपने दिल की बात कहते हुए दिखे।

Rajpal Yadav को लेकर सोनू सूद ने की सलामती की दुआ

सोनू सूद ने एक्स प्लेटफार्म पर एक पोस्ट कर कहा, “आज हमारे भाई राजपाल यादव भाई के लिए एक ज़रूरी दिन है। दुआ है कि चीज़ें सही दिशा में आगे बढ़ें और उन्हें वह राहत मिले जिसके वे हकदार हैं। वे एक रेयर टैलेंटेड और एक अद्भुत इंसान हैं। चलो इस मोमेंटम को खत्म नहीं होने देते, हम उनके साथ खड़े हैं और जब तक चीज़ें ठीक नहीं हो जातीं, तब तक चलते रहेंगे।”

राजपाल यादव को साथ काम करने का सोनू सूद ने दिया ऑफर

इससे पहले सोनू सूद ने राजपाल यादव की मदद को लेकर हाथ आगे बढ़ाते हुए कहा था कि “वह एक टैलेंटेड एक्टर है जिन्होंने हमारी इंडस्ट्री को सालों तक यादगार काम दिया है। कभी-कभी जिंदगी मुश्किलें हो जाती है। टैलेंट की वजह से नहीं बल्कि इसलिए की टाइमिंग बहुत खराब हो सकती है। वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे और मेरा मानना है कि यह हम सभी के लिए प्रोड्यूसर डायरेक्टर और साथ काम करने वालों के लिए एक साथ खड़े होने का पल है। एक छोटा सा अमाउंट जिसे भविष्य के काम के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है। चैरिटी नहीं बल्कि इज्जत है जब हमारा कोई अपना मुश्किल दौर से गुजर रहा हो तो इंडस्ट्री को उसे याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है हम सिर्फ एक इंडस्ट्री से कहीं ज्यादा है।”

क्यों राजपाल यादव हैं तिहाड़ जेल में बंद

गौरतलब है कि राजपाल यादव पर चेक बाउंस केस के लिए नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत चार्ज लगे हैं। उन्होंने 2010 में अपनी फ़िल्म ‘अता पता लापता’ के लिए 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे, जो फ्लॉप हो गई जिसके कारण उन्होंने पैसे नहीं चुकाए। ब्याज के साथ यह कर्ज़ बढ़कर 9 करोड़ रुपये हो गया। उन्हें 2018 में दोषी ठहराया गया और अपील के बाद। 5 फरवरी 2026 को 6 महीने की सज़ा के लिए तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। बेल पर सोमवार को सुनवाई है।

 

Exit mobile version