---Advertisement---

नमाज पढ़ते हुए Rakhi sawant की यह हरकत हुई कैमरे में कैद, वीडियो देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

Rakhi sawant: आदिल खान संग शादी के बाद राखी सावंत आए दिन इस्लाम धर्म, नमाज और रोजे को लेकर बात करती हुई नजर आती है। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नमाज अदा कर रही राखी की एक गलती को देख यूजर्स भड़क गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 5, 2023 3:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rakhi sawant: राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं चाहे वजह कुछ भी हो। एक्ट्रेस फिलहाल आदिल खान दुर्रानी संग शादी और तलाक की खबरों की वजह से लाइमलाइट में हैं। एक्ट्रेस को एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है लेकिन इस बार वजह काफी अलग है। राखी सावंत आदिल संग शादी के इस्लाम धर्म को कबूल कर चुकी हैं और फातिमा बन गयी हैं। वहीं एक्ट्रेस रोजा और नमाज में भी भरोसा करती हैं लेकिन यूजर्स को उनका यह सब एक ड्रामा लगता है और यही वजह है कि वह एक बार फिर निशाने पर आ गयी हैं।

क्या है इस वीडियो में खास

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देख यूजर्स का गुस्सा फुट गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी ब्लैक सूट में नजर आ रही हैं और उन्होंने हिजाब पहनकर नमाज अदा करती दिख रही हैं। इस दौरान लोगों का जिस चीज ने ध्यान खींचा वह है उनका शॉर्ट पजामा और नेल पेंट। यह पहली बार नहीं है जब राखी को इस वजह से ट्रोल किया जा रहा है। वीडियो में राखी योगा मेट बिछाकर मोबाइल में कुछ सुन रही हैं और नमाज पढ़ रही है।

ये भी पढ़ें: Upcoming Web Series-Movies: इस हफ्ते मिलेगा मनोरंजन का महाडोज, ये फिल्में-सीरीज मचाएंगी धमाका

वीडियो पर यूजर्स कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को देख यूजर्स भड़क गए हैं। उनका कहना है कि अगर नमाज पढ़ रही हो तो नियमों के मुताबिक पढ़ना चाहिए। वीडियो पर एक यूजर ने कहा, “नमाज पढ़ ही रही हो तो पुरे बदन को कवर कर पढ़ लो।” एक और यूजर ने कहा, ”नेल पॉलिश में नमाज़ नहीं होती या महिलाओं की शलवार एंकल के नीचे तक होनी चाहिए पांव तक .. एंकल नहीं नज़र आने चाहिए या एक्सटेंशन आई लैशेस ये सब भी इस्लाम में जाइज नहीं।” एक और यूजर ने कहा, ”राखी जी सलवार ज़रा टखनों से नीचे तक कर के नमाज पढ़ने की एक्टिंग करें।”

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026