Rakhi Sawant: राखी सावंत कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बनना बखूबी जानती हैं। कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस की मां इस दुनिया को छोड़ गयी हैं और इसके बाद वह अपने पति आदिल खान दुर्रानी संग तलाक की वजह से खूब सुर्ख़ियों में रही हैं। इस बीच सोचिए मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी मां की कब्र पर फूल चढ़ाते हुए नजर आई है। एक्ट्रेस इस दौरान भी कैमरे पर फोकस कर रही हैं। वीडियो में वह कैमरे पर कह रही हैं कि उनके पति का साया भी उठ गया है और उनकी मां भी छोड़ गयी है और वह अकेले हो गयी है। एक्ट्रेस का कहना है कि उनकी मां साथ है इसलिए वह जिंदगी में आगे बढ़ रही है। वीडियो को देख एक यूजर ने कहा, “इस मौके पर भी नाटक कर रही हो।”
मां की कब्र पर फूल चढ़ाते दिखीं Rakhi Sawant, यूजर्स बोले- इस मौके पर भी नाटक कर रही हो’
Rakhi Sawant: कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत की सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग हो रही है। एक्ट्रेस इस बीच मां की कब्र पर फूल चढ़ाने पहुंची लेकिन इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसी हरकत कर दी जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।
By: Anjali Wala
Published: मार्च 9, 2023 1:20 अपराह्न

---Advertisement---





