---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023 पर संजय दत्त ने दोनों बहनों से किया ये वादा, फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

Raksha Bandhan 2023: संजय दत्त ने रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहन नम्रता और प्रिया पर जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आए और उन्होंने इस दौरान बहनों से खास वादा किया। वह हमेशा उनका साथ देने की बात करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह एक फैमिली मैन हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 30, 2023 2:03 अपराह्न | Updated: अगस्त 31, 2023 11:43 पूर्वाह्न

Raksha Bandhan 2023
Follow Us
---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: आज देश भर में रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। कुछ लोग 31 अगस्त को भी यह त्यौहार मनाएंगे। वहीं इस खास मौके पर बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दे चुके संजय दत्त अपनी बहनों पर प्यार लुटाते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह इमोशनल नोट लिखकर बहनों से वादा करते हुए नजर आए। एक्टर ने इस खास मौके पर अपनी बहनों के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह अपनी दोनों बहनों के साथ नजर आ रहे हैं। एक्टर अपने इस पोस्ट की वजह से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या कह गए संजय दत्त।

संजय दत्त ने कहीं ये बात

संजय दत्त ने इस तस्वीर को शेयर कर लिखा, “मेरी सबसे प्यारी प्रिया और नम्रता। इस रक्षाबंधन पर मैं तुम दोनों को अपने गहरे प्यार और सम्मान की याद दिलाना चाहता हूं जैसे तुम दोनों हमेशा मेरी ताकत बने। ऐसे ही मैं वादा करता हूं कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा। तुम्हारी रक्षा करूंगा और अपने बॉन्ड को हमेशा के लिए संजोकर कर रखूंगा। हमारा यह कनेक्शन ऐसे ही पवित्र और कभी टूटने वाला ना हो। तुम दोनों को रक्षाबंधन की बधाई।”

मुश्किल समय में संजय दत्त को मिला था बहनों का साथ

बता दे कि संजय दत्त की दो बहने हैं प्रिया और नम्रता। दोनों लाइमलाइट से दूर अपनी निजी जिंदगी को इंजॉय करती है। वहीं सोशल मीडिया पर आए दिन संजय दत्त अपनी बहनों के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि संजय दत्त एक फैमिली मैन है और अपनी फैमिली पर प्यार लुटाने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के खास दिन पर वह अपनी बहनों के साथ पोज़ देते हुए नजर आए। संजय दत्त की निजी जिंदगी हमेशा से सुर्खियों में रही है। कहा जाता है कि जिस समय उनकी मां नरगिस दत्त की मौत हुई थी उस समय एक्टर कही टूट गए थे और इस दौरान उनकी दोनों बहनों ने उन्हें काफी संभाला था।

इंडस्ट्री में एक्टिव रहे हैं संजय दत्त

वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त की पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स हैं। वह बहुत जल्द साउथ फिल्म ‘लियो’ में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वे ‘घुड़चढ़ी’ और ‘डबल आइस्मार्ट’ में दिखाई देंगे। इतना ही नहीं आखिरी बार उन्हें ‘केजीएफ 2’ में देखा गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026